iPhone 17: कहां मिलेगा सबसे सस्ता और कहां होगी जेब ढीली?

iPhone 17 अमेरिका, हांगकांग और UAE में सबसे सस्ता है, जबकि भारत, ब्राजील और तुर्की में इसकी कीमत सबसे ज्यादा। टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी और करेंसी इसका कारण है।

Share This Article:

नई दिल्ली: Apple ने अपने बहुप्रतीक्षित Awe Dropping Event में iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। नए डिजाइन, उन्नत A19 चिप और बेहतर कैमरे के साथ यह स्मार्टफोन चर्चा में है, लेकिन इसकी कीमत दुनिया भर में अलग-अलग है। टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण हर देश में iPhone 17 की कीमत बदलती है। आइए जानते हैं कि इसे सबसे सस्ते और सबसे महंगे दामों पर कहां खरीदा जा सकता है।

सबसे सस्ता iPhone 17 कहां मिलेगा?

अमेरिका iPhone खरीदने के लिए हमेशा सबसे किफायती देश रहा है। खासकर ओरेगन और डेलावेयर जैसे राज्यों में, जहां सेल्स टैक्स नहीं लगता, iPhone 17 की कीमत सबसे कम रहती है। हांगकांग भी टैक्स-मुक्त खरीदारी के लिए मशहूर है, जहां कीमत अमेरिका के बराबर होती हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में केवल 5% VAT और कम इम्पोर्ट ड्यूटी के कारण iPhone 17 सस्ता पड़ता है। जापान में भी कीमत आकर्षक है और टूरिस्ट्स को VAT रिफंड का लाभ मिलता है। कनाडा और दक्षिण कोरिया जैसे देश भी कम कीमत और टैक्स छूट के कारण बेहतर विकल्प है।

सबसे महंगा iPhone 17 कहां?

भारत, ब्राजील और तुर्की में iPhone 17 की कीमत सबसे ज्यादा है। भारत में iPhone असेंबल होने के बावजूद इम्पोर्टेड पार्ट्स पर भारी टैक्स के कारण कीमत बढ़ जाती हैं। ब्राजील में इलेक्ट्रॉनिक्स पर 40-60% तक टैक्स लगता है, जिससे iPhone की कीमत अमेरिका से कहीं ज्यादा हो जाती है। तुर्की में अस्थिर करेंसी और मल्टी-लेयर टैक्स iPhone को दुनिया में सबसे महंगा बनाते हैं। भारत में iPhone 17 Pro और Pro Max की कीमत 1.5 लाख रुपये से ऊपर जा सकती है।

कैसे बचाएं पैसे?

भारत में फेस्टिवल ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट और ट्रेड-इन स्कीम्स कीमत को कुछ कम कर सकते हैं। अगर आप विदेश से iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो वारंटी, नेटवर्क कम्पैटिबिलिटी और कस्टम ड्यूटी जैसे पहलुओं पर ध्यान दें। सही जगह और समय पर खरीदारी से आप हजारों रुपये बचा सकते हैं।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.