Google Pixel 9 Pro Fold: फ्लिपकार्ट पर 53,000 रुपये की भारी छूट

-गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड फ्लिपकार्ट पर 53,000 रुपये सस्ता, अब सिर्फ 1,15,999 में उपलब्ध। ट्रिपल कैमरा, ड्यूअल AMOLED और AI फीचर्स के साथ फोल्डेबल का बेस्ट डील।

Share This Article:

नई दिल्ली: फोल्डेबल स्मार्टफोन्स अब बच्चों का खिलौना नहीं रहे। ये असली वाले प्रीमियम डिवाइस बन चुके हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी में स्टाइल और पावर दोनों लाते हैं। अगर आप भी सोच रहे थे कि फोल्डेबल लेना महंगा सौदा है, तो रुकिए फ्लिपकार्ट ने Google Pixel 9 प्रो फोल्ड पर ऐसा डिस्काउंट दिया है कि अब ये नॉर्मल फ्लैगशिप फोन्स से भी सस्ता पड़ रहा है। लॉन्च के वक्त 1.72 लाख से ऊपर की कीमत वाला ये फोन अब 1.20 लाख से नीचे उपलब्ध है। चलिए, देखते हैं ये डील कितनी जबरदस्त है और फोन में क्या-क्या खास है।

कीमत में भारी कटौती: सिर्फ 1,19,999 रुपये

फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड की लिस्टिंग 1,19,999 रुपये में हो रही है यानी मूल कीमत 1,72,999 से पूरे 53,000 रुपये कम। लेकिन रुकिए, और भी है! फ्लिपकार्ट एक्सिस या एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करें तो 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट, यानी कीमत सिर्फ 1,15,999 रुपये। पुराना फोन एक्सचेंज करें तो 61,900 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है बस फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए। नो-कॉस्ट EMI, एक्सटेंडेड वॉरंटी जैसे ऑप्शन भी हैं। कुल मिलाकर, ये डील मिस करना मुश्किल है। 

डिस्प्ले का दोहरा कमाल: कवर और मेन स्क्रीन

बाहर की तरफ 6.3 इंच का OLED कवर डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन। अंदर खोलें तो 8 इंच का बड़ा OLED पैनल, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। वीडियो एडिटिंग, गेमिंग या दो ऐप्स एक साथ चलाने में मजा आ जाता है। दोनों स्क्रीन्स स्मूथ, ब्राइट और आंखों को सुकून देने वाली हैं। 

परफॉर्मेंस और बैटरी: टेंसर G4 का दम

पावर दे रहा है गूगल का अपना टेंसर G4 चिपसेट। AI फीचर्स की भरमार एड मी, ऑटो फ्रेम, मैजिक लिस्ट, पिक्सल स्टूडियो जैसे टूल्स फोटो एडिटिंग को गेम बना देते हैं। 4650mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है दिन भर की भागदौड़ आसानी से झेलती है। 

कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी का नया स्तर

पीछे ट्रिपल कैमरा 48MP मेन सेंसर OIS के साथ, 10.5MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP टेलीफोटो। आगे दो 10MP सेल्फी कैमरे एक कवर पर, एक अंदर। गूगल की मैजिक अब फोल्डेबल में भी चमक रही है नाइट शॉट्स, पोर्ट्रेट, जूम सब लाजवाब। 

बिल्ड और डिजाइन: मजबूती के साथ स्टाइल

फोल्ड होने पर पतला, खुलने पर बड़ा। ड्यूरेबल हिंग, प्रीमियम फिनिश रोज इस्तेमाल करने लायक। IP रेटिंग भी है, यानी पानी और धूल से बचाव। 

आखिरी मौका

अगर फोल्डेबल का सपना देख रहे थे, तो ये सही वक्त है। कीमत, फीचर्स और डील का ऐसा कॉम्बो शायद ही दोबारा मिले। फ्लिपकार्ट पर स्टॉक सीमित है जल्दी करें! 

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.