तेजस्वी के समर्थकों ने तेज प्रताप को खदेड़ा, बवाल

महुआ से बिहार विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के काफिले पर पत्थरबाजी हुई है। तेजप्रताप वैशाली के महनार में चुनावी सभा करने आए थे।

Share This Article:

नई दिल्ली: महुआ से बिहार विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के काफिले पर पत्थरबाजी हुई है। तेजप्रताप वैशाली के महनार में चुनावी सभा करने आए थे। सभा खत्म होने के बाद जब वो निकल रहे थे तो राजद समर्थकों ने तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद उनके काफिले को कुछ दूर तक खदेड़ दिया और पत्थरबाजी की।

जानिए पूरा मामला

तेजप्रताप यादव महनार विधानसभा क्षेत्र के हीरानंद हाई स्कूल मैदान में अपने उम्मीदवार जय सिंह राठौर के पक्ष में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। रैली के बाद जब वे निकल रहे थे, तो उनकी गाड़ी के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसमें राजद और तेजस्वी समर्थक भी शामिल थे। तेजप्रताप की मौजूदगी में राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव जिंदाबाद, लालटेन छाप जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। गाड़ी चला रहे जय सिंह ने जब गाड़ी आगे बढ़ाई, तो राजद समर्थक नारे लगाते हुए गाड़ी का पीछा करने लगे। जन शक्ति जनता दल के कार्यकर्ताओं ने तेजप्रताप की गाड़ी को भीड़ से बाहर निकाला।

पैसे देकर टिकट खरीदने का आरोप

महनार से जेजेडी प्रत्याशी जय सिंह राठौर ने कहा कि आरजेडी प्रत्याशी डॉ. रवींद्र डरे हुए हैं, क्योंकि उनकी जीत पक्की है। कुछ गुंडों ने पैसे और शराब का लालच देकर हंगामा करवाया है। लेकिन उन्हें इससे कुछ नहीं मिलने वाला। जेजेडी प्रत्याशी ने कहा कि आरजेडी प्रत्याशी ने 12 करोड़ देकर टिकट खरीदा है। हमारे नेता के आने से वे डर गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। गंदी राजनीति हो रही है।

ये भी पढ़ें-‘सीता मंदिर बनने बाद बिहार में बढे़गा पर्यटन’

राजद ने चलवाये ईंट-पत्थर

जय सिंह ने कहा कि महनार में जंगलराज वालों की गुंडागर्दी चरम पर है। उसी राज को वापस लाने की कोशिश की जा रही है। दहशत में आरजेडी के लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए। करोड़ों खर्च करने के बाद हार सामने देखकर प्रत्याशी हमले करवा रहे हैं। उन्होंने सरकार से सुरक्षा की भी मांग की।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.