मुजफ्फरपुर में PM मोदी की हुंकार, कहा- बिहार में फिर NDA सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव 2025 के लिए मुजफ्फरपुर और सारण में जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा, 'लीची जितनी मीठी बोली, उतनी ही जनता की नीयत।' NDA की जीत पर जताया भरोसा और विकास की सरकार दोहराने का संकल्प लिया।

Share This Article:

मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से ठीक छह दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर हैं। आज सुबह करीब 10:38 बजे वह दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री चॉपर से मुजफ्फरपुर पहुंचे और विशाल जनसभा को संबोधित किया।

बिहार की जनता का आभार जताया

जनसभा में प्रधानमंत्री ने बिहार की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा, ‘यहां की लीची जितनी मीठी होती है, उतनी ही मीठी आपकी बोली भी। बिहार के मेरे मालिकों, मैं आपका बहुत बड़ा कर्जदार हूं। इतनी बड़ी संख्या में युवा आए हैं। ये विशाल भीड़ बता रही है कि बिहार में फिर एक बार NDA की सरकार आएगी, फिर से सुशासन की सरकार आएगी।’

मुजफ्फरपुर की भीड़ बनी उत्साह का प्रतीक

मुजफ्फरपुर के हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मंच से प्रधानमंत्री ने बिहार की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि बीते दस वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर राज्य में बुनियादी ढांचे, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता ने हर बार विकास को चुना है और इस बार भी विकास को ही चुनेगी।

छपरा में जनसभा, 12 विधानसभा सीटों पर नजर

मुजफ्फरपुर की सभा के बाद प्रधानमंत्री मोदी करीब 12:30 बजे सारण (छपरा) रवाना हो गए, जहां जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा परिसर में वह दूसरी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री छपरा में करीब एक घंटे तक रहेंगे और 12 विधानसभा सीटों के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.