जयचंदों और बहुरूपियों से सावधान रहें: तेज प्रताप

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में जनशक्ति जनता दल की सभा में तेज प्रताप यादव ने कहा 'जयचंदों और बहुरूपियों से सावधान रहें।' उन्होंने भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर हमला बोला और अजय बुल्गानिन को भारी मतों से जीताने की अपील की।

Share This Article:

समस्तीपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान में गुरुवार को मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के धमौन गांव में आयोजित चुनावी जनसभा में जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो और लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि ‘जयचंदों और बहुरूपियों से सावधान रहिए, किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न पड़िए।’ सभा में हजारों की भीड़ उमड़ी।

बिहार को फिर चाहिए समाजवादी सरकार

तेज प्रताप यादव ने कहा कि आज बिहार हिंसा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बेकारी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग “जयचंद” बनकर सामाजिक न्याय की धारा को कमजोर करने में लगे हैं। हमें गांधी, लोहिया, कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायण और लालू प्रसाद यादव के सपनों का बिहार बनाना है। इसके लिए जनशक्ति जनता दल को मजबूत बनाना ही एकमात्र रास्ता है।

अजय बुल्गानिन के समर्थन में जनसभा

सभा में तेज प्रताप यादव ने मोहिउद्दीननगर विधानसभा से जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानिन को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने जनता की सहमति से अजय बुल्गानिन को विजय माला पहनाकर उनके समर्थन का संदेश दिया। अजय बुल्गानिन जनता के नेता हैं, जिन्होंने हमेशा किसानों, गरीबों और युवाओं की आवाज उठाई है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.