नई दिल्ली: Diwali 2025 का जश्न बस कुछ दिनों दूर है और धनतेरस पर नई चीजें लाना हर घर की परंपरा है। अगर आपका पुराना टीवी अब बोरिंग लग रहा है, तो ये मौका है अपग्रेड करने का है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में बजट फ्रेंडली स्मार्ट टीवी पर 50% तक छूट चल रही है। 15 हजार रुपये से कम में 43 इंच तक के मॉडल्स मिल रहे हैं, जो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मूवी नाइट्स के लिए परफेक्ट हैं। ये टीवी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसी ऐप्स से लोडेड हैं और आसान कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। आइए, टॉप तीन ऑप्शन्स पर नजर डालें जो अभी आर्डर करने लायक हैं।
थॉमसन फीनिक्स 43 इंच क्वांटम डॉट 4K गूगल टीवी
अगर आप क्रिस्प इमेज और स्मूथ परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो ये 43 इंच का टीवी बेस्ट चॉइस है। 4K अल्ट्रा HD रेजोल्यूशन के साथ क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी कलर्स को वाइब्रेंट बनाती है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज है, जो मल्टीटास्किंग को आसान रखता है। गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर 10,000+ ऐप्स एक्सेस कर सकते हैं, जिसमें नेटफ्लिक्स से लेकर यूट्यूब तक मिलेगा। साउंड में डॉल्बी एटमॉस का जादू है, जो घर को सिनेमाहॉल जैसा फील देता है। कनेक्टिविटी रेडी: 3 HDMI पोर्ट्स, 2 USB और बिल्ट-इन वाई-फाई। सेल प्राइस? सिर्फ 14,999 रुपये! दिवाली लाइट्स के साथ ये टीवी घर की शान बढ़ा देगा।
इन्फिनिक्स 43 इंच क्वांटम डॉट फुल HD गूगल टीवी
बजट में फुल HD एक्सपीरियंस चाहिए? इन्फिनिक्स का ये मॉडल 1920×1080 रेजोल्यूशन के साथ शार्प पिक्चर्स देता है। 40W साउंडबार स्पीकर्स मूवीज को लाइव फील देते हैं और 60Hz रिफ्रेश रेट एक्शन सीन्स को स्मूथ बनाता है। 1.5GB रैम + 8GB स्टोरेज से ऐप्स तेज चलते हैं। गूगल असिस्टेंट वॉयस कंट्रोल करता है और क्रोमकास्ट से मोबाइल से कास्टिंग आसान। जियो सिनेमा, डिज्नी+ हॉटस्टार सब सपोर्टेड है। HDMI/USB पोर्ट्स (2-2) से सेटअप सिंपल। फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये में उपलब्ध दिवाली गिफ्ट के तौर पर भी कमाल।
ब्लॉपुंक्ट 40 इंच क्वांटम डॉट फुल HD एंड्रॉयड टीवी
छोटे स्पेस के लिए 40 इंच का ये टीवी आइडियल है। फुल HD डिस्प्ले और 48W साउंड आउटपुट के साथ एंटरटेनमेंट लेवल हाई रखता है। एंड्रॉयड OS पर नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम सहित ढेर सारी ऐप्स चलती हैं। एयरप्ले और क्रोमकास्ट फीचर्स ऐपल/एंड्रॉयड डिवाइसेस को कनेक्ट करते हैं। 3 HDMI + 2 USB पोर्ट्स से एक्स्ट्रा गैजेट्स प्लग-एंड-प्ले। रिफ्रेश रेट 60Hz है, जो गेमिंग के लिए ठीक है। प्राइस? महज 13,799 रुपये सेल का सबसे वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन।
खरीदने से पहले ये टिप्स अपनाएं
सेल खत्म होने से पहले चेक करें: EMI ऑप्शन्स, एक्सचेंज डील्स और वारंटी। फ्लिपकार्ट पर नो-कॉस्ट EMI से पेमेंट आसान। ये टीवी न सिर्फ दिवाली को स्पेशल बनाएंगे, बल्कि साल भर एंटरटेनमेंट देंगे।



