नालंदा/पटना: नालंदा में एक युवक की घर में घुसकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है. घटना भागनबीघा ओपी क्षेत्र के मोरातालाव गांव की है. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मूंछ ऐंठने को लेकर हुए विवाद में युवक की घर में घुसकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
जानिए पूरा मामला
मृतक की पहचान द्वारिका पासवान के 30 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के तौर पर किया गया है. युवक बीते कुछ वर्षों से गोतिया के बीच चले आ रहे विवाद के कारण हरियाणा के पानीपत में रहकर मज़दूरी कर घर का जीविकोपार्जन चला रहा था. मृतक 14 नवंबर को ही पानीपत से अपने गांव मोरातालाब लौटा था. वह स्नान करने के बाद गली में खड़ा होकर मूंछ ऐंठा तो गोतिया के लोगों को लगा उसे देखकर मूंछ ऐंठ रहा है. इसी दौरान विवाद हुआ और घर मे घुसकर मारपीट किया.
ये भी पढ़ें-CM नीतीश ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, 20 को लेंगे शपथ
3 साल से था विवाद
उन्होंने आगे बताया कि पिछले तीन सालों से अपने ही गोतिया से गली और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के कारण पहले ही हत्या करने का धमकी दिया था, जिस कारण मृतक बाहर में रहकर मजदूरी करने लगा. घटना की सूचना मिलते ही भागन बिगहा ओपी के थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज मामले की जांच में जुट गए हैं. वहीं, थानाध्यक्ष शैलेश झा ने कहा कि इस मामले में फिलहाल एक सरयुग पासवान को हिरासत में लेकर पूछताक्ष कर रही है. मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. साक्ष्य संकलन कर अपने साथ ले गई है, पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की और कार्रवाई की जाएगी.
नालंदा से महमूद आलम की रिपोर्ट



