आर्टिस्ट ने पीपल के पत्ते पर उकेरी CM और PM की तस्वीर

बिहार विधानसभा चुनाव समापन के बाद जहां पूरे प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं तेज हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी अनोखी कला के माध्यम से एक विशेष संदेश दिया है।

Share This Article:

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव समापन के बाद जहां पूरे प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं तेज हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी अनोखी कला के माध्यम से एक विशेष संदेश दिया है। उन्होंने पीपल के पत्ते पर जनता का अभिवादन करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूक्ष्म चित्राकृति तैयार की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सकारात्मक भावना

इस कलाकृति में दोनों नेताओं की आकृतियां अत्यंत महीन नक्काशी के साथ उकेरी गई हैं। पत्ते के ऊपरी हिस्से में “OUR PRIDE C.M., P.M.” और नीचे “धन्यवाद बिहार” लिखा गया है। यह संदेश चुनाव परिणामों से पहले जनता, नेतृत्व और लोकतंत्र के प्रति कलाकार की सकारात्मक भावना को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें-‘बिहार में वोट चोरी नहीं, डकैती हुई है’: अखिलेश यादव

राज्य की प्रगति का प्रतीक

मधुरेंद्र का कहना है कि बिहार में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए और अब नई सरकार बनने जा रही है। ऐसे समय में यह कलाकृति राज्य की प्रगति, नेतृत्व और जनतंत्र के प्रति आभार का प्रतीक है। उनकी इस अनोखी कला ने कला प्रेमियों के साथ-साथ आम लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया है। पीपल के पत्ते पर इतनी बारीक नक्काशी करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन मधुरेंद्र ने इसे सहजता और उत्कृष्टता के साथ तैयार किया है।

कलाकार की यह रचना न केवल चुनावी माहौल में नई ऊर्जा ला रही है, बल्कि बिहार के सांस्कृतिक गौरव को भी राष्ट्रीय स्तर पर उजागर कर रही है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.