NDA में सीट बंटवारा फंसाएगा पेंच ?

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने  NDA  में सीट बंटवारा नहीं होने का कारण बताते हुए स्पष्ट किया राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का एक मजबूत हिस्सा होने के कारण हम लोग साथ मिलकर बहुत सरलता से सीटों का बंटवारा और चयन जल्द आरंभ कर देंगे। अभी तक हम सभी उपराष्ट्रपति चुनाव में व्यस्त थे।

Share This Article:

वैशाली: हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा है की NDA में सब कुछ ठीक चल रहा है। वहीं जीतन राम मांझी के द्वारा 100 सीट पर चुनाव लड़ने की बात कहे जाने पर चिराग ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आता है तो सीटों का बंटवारा करते समय तमाम प्रकिया का पालन किया जाता जाता है। कई बार कई राजनीतिक दल अपने अस्तित्व को और मजबूत करने के मकसद से इस तरह की बात को रखते हैं। मांझी खुद केंद्र में मंत्री हैं उनके पुत्र बिहार सरकार में मंत्री हैं।

सीटों का बंटवारा जल्द होगा शुरु

NDA का मजबूत एक हिस्सा होने के कारण हम लोग साथ में रहकर बहुत ही सरलता से सीटों का बंटवारा जल्द शुरु कर देंगे अभी तक हम लोग उपराष्ट्रपति चुनाव व्यस्त थे। उपराष्ट्रपति ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है अब हम लोग निश्चिंत होकर बहुत जल्द सीटों का बंटवारा कर लेंगे।

पीएम मोदी को दी जन्मदिन पर बधाई

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पीएम को बधाई दी। साथ ही कहा आज हम लोगों के लिए देश के लोगों के लिए खुशी का दिन है। जिस तरीके से प्रधानमंत्री ने आज महिलाओं के लिए स्वस्थ महिला अभियान की शुरुआत की है। जब महिला स्वास्थ होती है तो पूरा परिवार स्वास्थ होता है। इस बात का वह व्यक्तिगत रूप से अनुभव कर सकते है। मैं भी ऐसे परिवार से आता हूं जहां पर मेरा ध्यान सिर्फ अब मेरी मां रखती है जब वह स्वास्थ रहती हैं तो मैं और मेरा पूरा परिवार स्वस्थ रहता है। एक छोटी सी सोच को आज प्रधानमंत्री ने पूरे देश में अभियान के तौर पर शुरु किया। यह अभियान दशहरे के दिन तक चलेगा प्रखंड स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे जहां पर महिलाएं छोटी बीमारी से लेकर कैंसर तक की जांच करा सकती हैं। इस अभियान का एक ही लक्ष्य की छोटी बीमारी भी कभी-कभी जानकारी के अभाव में बड़ा रूप ले लेती है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.