बॉलीवुड सितारों ने मनाया पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर शाहरुख खान, आमिर खान,कंगना रनौत, सोनू सूद जैसे बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए शुभकामनाएं दीं।

Share This Article:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन देशभर में धूमधाम से मनाया गया और बॉलीवुड के सितारों ने इस खास मौके को और भी यादगार बना दिया। शाहरुख खान, आमिर खान, हेमा मालिनी, कंगना रनौत और सोनू सूद जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाले संदेश और वीडियो के जरिए पीएम को शुभकामनाएं दीं। उनके नेतृत्व, अनुशासन और भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दृष्टि की जमकर तारीफ की गई। आइए, जानते हैं कैसे बॉलीवुड ने पीएम मोदी के जन्मदिन को बनाया खास!शाहरुख खान का दिल छूने वाला संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने पोलैंड से एक भावुक वीडियो संदेश भेजा, जहां वह अपनी फिल्म “किंग” की शूटिंग कर रहे हैं। शाहरुख ने पीएम मोदी की ऊर्जा और देश के प्रति समर्पण की तारीफ की, यह कहते हुए कि उनकी मेहनत और अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने पीएम की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्राथना की। 

आमिर खान ने की भारत के विकास की बात

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम का भारत के विकास में योगदान अविस्मरणीय है और वह देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए और शक्ति पाएं। 

आशा भोसले की भावपूर्ण शुभकामनाएं

मशहूर गायिका आशा भोसले ने पीएम मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व और भाषणों की प्रशंसा की। उन्होंने उनके दीर्घायु और भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना की। 

हेमा मालिनी का खास तोहफा

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और सांसद हेमा मालिनी ने एक भावनात्मक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपने 11 साल के जुड़ाव को याद किया। मथुरा की जनता और उनके परिवार की ओर से उन्होंने पीएम को अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की शुभकामनाएं दीं। 

कंगना, रितेश और सोनू सूद ने भी बांधे तारीफों के पुल

कंगना रनौत ने पीएम को मां भारती का सच्चा सपूत बताते हुए उनके ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सराहना की। रितेश देशमुख ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की, जबकि सोनू सूद ने पीएम की परिवर्तनकारी दृष्टि को सलाम करते हुए उनके साहस और नेतृत्व की प्रशंसा की। परेश रावल ने भी ईश्वर से पीएम की लंबी आयु की प्रार्थना की।  

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.