मुजफ्फरपुर: बिहार कला मंच के पटना की ओर से आयोजित अभिव्यंजना समकालीन कलाकारों की राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी को देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। इस आयोजन ने न केवल स्थानीय कलाकारों की रचनात्मकता को राष्ट्रीय पटल पर उभारा, बल्कि नन्हे चित्रकारों की अनगढ़ प्रतिभा को भी सम्मानित करने का अवसर प्रदान किया
इसका समापन समारोह शनिवार को किलकारी बाल भवन, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मोनालिसा उप महापौर अन्य अतिथियों में सुष्मिता झा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के संयोजक ,के. के. सिंन्हा, प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण शाह, डॉ. पल्लवी सिन्हा,, नेत्र रोग विशेषज्ञ , डॉ फुलगेन पूर्वे, डॉ ज्योत्स्ना, पूनम कुमारी, पर मंडलीय कार्यक्रम समन्वयक किलकारी, विनोद चौधरी, रिटायर्ड आईपीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान एवं रूपक सिंन्हा थे।
इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रत्येक समूह से तीन-तीन बच्चों को चुनाव किया गया ,जिनकी कलाकृतियों को बिहार कला मंच के आगामी सभी प्रदर्शनियों में लगाते हुए, ललित कला अकादमी की कला दीर्घा में प्रदर्शित की जाएगी। चयनित कलाकारों में ऋषभ कुमार, देवांश, आर्या सिंह, गु्रप ए से श्रेया वाणी, शिवानी कुमारी, आस्था रंजन, गु्रप सी से रागिनी कुमारी,विशु ,सुशांत कुमार का चुनाव किया गया। जय कुमार, अनंत कुमार, दिव्या कुमारी, अंजना कुमारी, मानवी मुकेश,आशी के चित्रों को भी काफी सराहना मिली।
इस अवसर पर प्रदर्शनी में शामिल मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ. मुकेश सोना, श्रीनिवास चौधरी ,सुमित ठाकुर, कंचन प्रकाश ,सुजीत कुमार, मनोज कुमार साहनी , चंदन कुमार, कुमार निशीत पांडे को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संतोष कुमार सुभाष कुमार सोनू कुमार इत्यादि को भी सम्मानित किया गया। शाकुंतलम् का विशिष्ट सम्मान मनोज कुमार को दिया गया। किलकारी के सभी पदाधिकारी एवं चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के सभी प्रमुख पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। मुकेश रंजन,राजीव कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, संदीप कुमार सक्रिय भागीदारी रही। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के रूप में किलकारी बल भवन चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच एवं शाकुन्तलम् कला संस्कृति मंच का विशेष योगदान का रहा।



