सम्राट-तेजस्वी समेत इन धुरंधरों की दांव पर किस्मत

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के वोटिंग में कुछ घंटे बाकी हैं। कल यानी 6 नवंबर को सूबे की 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होने हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के वोटिंग में कुछ घंटे बाकी हैं। कल यानी 6 नवंबर को सूबे की 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होने हैं। फर्स्ट फेज में 1314 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद होगी। दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के अलावा तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, बाहुबली अनंत सिंह समेत कई सियासी धुरंधर मैदान में हैं।

इन 18 जिलों में वोटिंग-

फर्स्ट फेज में पटना, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, मधेपुरा, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा, सहरसा जिले में मतदान है।

जदयू-राजद का टेस्ट

पहले चरण में 3 करोड़ 75 लाख लाख वोट डालेंगे। इसके लिए 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। NDA की तरफ से असल टेस्ट जदयू का होगा। जदयू ने 57, भाजपा ने 48, लोजपा( रामविलास) ने 13, कुशवाहा की RLM ने 2 और जीतन राम मांझी की हम ने 1 सीट पर कैंडिडेट्स उतारे हैं। महागठबंधन की तरफ से राजद ने 72, कांग्रेस ने 24, सीपीआई ML ने 14, VIP और सीपीआई ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पहले चरण में सिर्फ 122 महिला उम्मीदवार हैं।

ये बड़े नाम-

पहले चरण में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप, मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल यादव, अनंत सिंह, ओसामा शहाब, रीत लाल यादव, राम कृपाल यादव, रितेश पांडेय, मंगल पांडेय, नितिन नबीन, राजू कुमार सिंह, सुरेंद्र मेहता, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, रत्नेश सदा जैसे सियासी चेहरे चुनावी अखाड़े में हैं।

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी ने फोड़ा ‘हाइड्रोजन बम’

पिछले दो चुनाव का परिणाम

  • 2020 विधानसभा चुनाव में NDA ने 243 में से 125 सीटें जीती थी। भाजपा को 74, जदयू को 43 VIP और हम को 4-4 सीटें मिली थी। महागठबंधन के हिस्से 110 सीटें आईं, जिसमें राजद को सबसे ज्यादा 75, कांग्रेस को 19, सीपीआई ML को 12, सीपीआई को 2 और सीपीआई एम को 2 मिली।
  • 2015 के चुनाव में महागठबंधन को 178 सीटें मिली थी। राजद ने 80, जदयू ने 71, कांग्रेस ने 27 सीटें जीती थी। NDA को सिर्फ 58 सीटें मिली थी, जिसमें भाजपा के हिस्से 53 और लोजपा के खाते में 2 सीटें आई थी।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.