तेजस्वी यादव का NDA पर बड़ा हमला

तेजस्वी यादव ने बिहार की NDA सरकार पर अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की हालत बदतर है। साथ ही BJP के बंद को नाकाम बताते हुए मीडिया की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

Share This Article:

पटना: बिहार की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले गरमी बढ़ गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार की NDA सरकार को विकास के मुद्दे पर घेरा और राज्य की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा है। शिक्षा, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब है। प्रति व्यक्ति आय और निवेश के मामले में बिहार देश में सबसे नीचे है। किसानों की आमदनी के लिहाज से भी बिहार आखिरी पायदान पर है। यहां न उद्योग है, न व्यापार।

BJP पर जोरदार हमला

तेजस्वी यादव ने हाल ही में हुए बिहार बंद को लेकर भाजपा पर भी तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहे जाने वाली BJP ने बिहार में ‘गुंडागर्दी’की। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, “बिहार बंद के लिए भाजपा ने भीड़ इकट्ठा करने की कोशिश की। जैसे वे रैलियों में पुलिस-प्रशासन पर दबाव डालते हैं, वैसे ही बंद में भी कर सकते थे। लेकिन उनकी असलियत सामने आ गई।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और शिक्षकों को पीटा, छात्राओं के साथ बदसलूकी की, बच्चों को स्कूल जाने से रोका, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को धक्का दिया, एंबुलेंस तक रोक दी और शहीदों के परिवारों से मारपीट की। बावजूद इसके, भाजपा एक वार्ड भी बंद नहीं करा सकी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, ये नाकाम लोग एक पंचायत तो छोड़िए, एक वार्ड भी बंद नहीं करा पाए। ऐसे लोगों पर शर्म आती है।

मीडिया की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

तेजस्वी ने मीडिया पर भी हमला बोला और कहा कि भाजपा की गुंडागर्दी पर मीडिया का एक धड़ा चुप बैठा है। अगर विपक्ष के बंद में कोई छोटी घटना हो जाती, तो मीडिया जातिवादी मुद्दों पर बहस करता लेकिन भाजपा की नाकामी पर सब चुप्पी साध गए। आपको बता दें कि NDA ने गुरुवार को बिहार बंद का आह्वान किया था। यह बंद उस विवादित बयान के विरोध में बुलाया गया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी।

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, बिहार की राजनीति और ज्यादा आक्रामक होती दिख रही है। तेजस्वी यादव लगातार NDA सरकार और भाजपा को घेर रहे हैं, वहीं भाजपा महागठबंधन के नेताओं पर तीखे वार कर रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में और भी तेज बयानबाजी देखने को मिल सकती है।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.