नई दिल्ली: राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 की लेटेस्ट रिपोर्ट जारी कर दी गई है जिसमे एक बार फिर से दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके बाजी मारी हैं। इस साल हिंदू कॉलेज ने रैंकिंग में बड़ा उलटफेर करते हुए पहला स्थान हासिल किया है, जबकि मिरांडा हाउस को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ हैं। NRIF की इस रैंकिंग में DU के कई कॉलेज टॉप 10 में शामिल हैं, जिससे एक बार फिर साबित हो गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय भारत में उच्च शिक्षा का सबसे बड़ा और बेहतरीन केंद्र बना हुआ है।
हिंदू कॉलेज बना DU का नंबर 1 कॉलेज
NIRF 2025 की कॉलेज कैटेगरी में इस बार हिंदू कॉलेज ने पहला स्थान हासिल करके नया इतिहास रच दिया है। पिछले कई सालों से दिल्ली विश्वविद्यालय का मिरांडा हाउस इस लिस्ट में टॉप पर रहा था, लेकिन इस साल हिंदू कॉलेज ने बेहतर एकेडमिक रिजल्ट्स, रिसर्च परफॉर्मेंस और साथ ही फैकल्टी क्वालिटी के दम पर इस लिस्ट में बाज़ी मार ली हैं।
मिरांडा हाउस अब दूसरे स्थान पर
लंबे समय से NIRF में टॉप पर रहने वाला मिरांडा हाउस को इस बार दूसरे स्थान पर आना पड़ा। मिरांडा की मजबूत फैकल्टी, वर्ल्ड-क्लास रिसर्च सुविधाएँ और बेहतरीन रिजल्ट्स इसे अब भी भारत के बेहतरीन कॉलेजों की सूची में अभी भी इसे शीर्ष पर बनाए रखते हैं।
Releasing ‘India Rankings 2025’ under NIRF. #NIRF2025 #NEP2020 https://t.co/gRL8WYi1ne
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) September 4, 2025
DU के अन्य कॉलेज भी हुए शामिल
इस साल NIRF 2025 की रैंकिंग में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुल 6 कॉलेज टॉप 10 में शामिल हैं।जसमे से टॉप DU कॉलेजेज की लिस्ट और उनकी रैंकिंग निम्नलिखित हैं:
कॉलेज का नाम और रैंक (NIRF 2025)
- हिंदू कॉलेज-1
- मिरांडा हाउस-2
- हंसराज कॉलेज-3
- किरोरी मल कॉलेज-4
- सेंट स्टीफेंस कॉलेज-5
- आत्मा राम सनातन धर्म (ARSD) कॉलेज-7
इनके अलावा DU के लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR), श्री वेंकटेश्वर कॉलेज और गार्गी कॉलेज ने भी टॉप 20 में अपनी जगह बनाई हैं।
DU का दबदबा क्यों है इतना मजबूत?
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज हर साल ही NIRF रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। DU के अधिकतर कॉलेज इस लिस्ट में टॉप पर ही बने रहते हैं।
- इसको भी पढ़ें: DU: DUSU चुनाव में पैसे नहीं, सिर्फ देनी होगी गारंटी
इसके पीछे मुख्य कारण हैं:
- DU की उच्च गुणवत्ता वाली फैकल्टी का मौजूद होना
- कॉलेजों का बेहतरीन एकेडमिक रिजल्ट्स।
- यूनिवर्सिटी द्वारा रिसर्च पर फोकस करना।
- छात्रों के लिए आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता।
- बेहतरीन प्लेसमेंट और इंडस्ट्री कनेक्शन के जरिये शानदार भविष्य।
निष्कर्ष
NIRF की रैंकिंग से एक बार फिर यह साबित हो गया कि दिल्ली विश्वविद्यालय भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों में सबसे आगे है। वही हिंदू कॉलेज ने इस बार पहला स्थान हासिल कर अपना परचम लहरा दिया हैं और साथ ही मिरांडा हाउस, हंसराज, स्टेफेंस और अन्य कॉलेजे अब भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस के साथ टॉप लिस्ट में मजबूती से कायम हैं। छात्रों के लिए DU अब भी भारत के सबसे बेहतरीन उच्च शिक्षा विकल्पों में से एक है।



