समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक सनसनीखेज और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के परसा पंचायत में सोमवार सुबह 19 वर्षीय छात्रा गुडिय़ा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात Love Affair में बाधा बनने के कारण हुई, जिसमें एक निजी स्कूल के शिक्षक पर हत्या का आरोप है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सडक़ जाम कर प्रदर्शन किया और स्कूल के वाहन में आग लगा दी।
जानकारी के अनुसार, मृतका गुड़िया कुमारी, परसा पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी विनय कुमार की पुत्री थी। वह बीपीएससी की तैयारी के लिए रोजाना दरभंगा जिले के बहेड़ी स्थित कोचिंग सेंटर जाया करती थी। सोमवार सुबह वह घर से कोचिंग के लिए निकली थी। परसा और बघौनी गांव के बीच बगीचे के रास्ते से गुजरते समय अज्ञात हमलावर ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां गुडिय़ा अचेत पड़ी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप Love Affair का विरोध करने की हत्या
परिजनों ने इस हत्या के पीछे एक निजी स्कूल के शिक्षक का हाथ बताया है। उनका कहना है कि शिक्षक का गुडिय़ा की बड़ी बहन सपना कुमारी के साथ Love Affair चल रहा था, जिसका गुडिय़ा विरोध कर रही थी। इस विरोध के चलते शिक्षक ने उसे धमकियां दी थीं। परिजनों ने बताया कि दो-तीन महीने पहले इस मामले की शिकायत शिवाजीनगर थाने में दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई।
इसको भी पढ़ें: Bihar SIR: 18 लाख मतदाता मृत, सात लाख के दो जगह नाम
ग्रामीणों में आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने दरभंगा-सिंघिया-रोसड़ा मुख्य मार्ग को बघौनी के पास जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। नाराज भीड़ ने बहेड़ी स्थित निजी स्कूल के एक वाहन में आग लगा दी। मौके पर चार थानों की पुलिस और रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा पहुंचे, जिन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



