नई दिल्ली: इस माह होने वाली ऑल इंडिया स्पीकर्स कांफ्रेंस में देश भर की 32 विधानसभाओं व विधान परिषदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दिल्ली में जुटेंगे। केंद्रीय विधानसभा के अध्यक्ष विट्ठल भाई पटेल की अध्यक्षता के 100 वर्ष पूरा होने के मौके पर दिल्ली विधानसभा की ओर से इस कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।
दिल्ली विधान सभा स्पीकर विजेन्द्र गुप्ता ने ये जानकारी देते हुए बताया कि 24 व 25 अगस्त को होने वाली इस दो दिवसीय कांफ्रेंस का उदघाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे जबकि समापन भाषण लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला देंगे। इस कांफ्रेंस में मुख्य तौर पर चार सत्र होंगे। इसके अलावा इस मौके पर प्रदर्शनी भी आयोजित होगी, जिसमें दस्तावेजों से लेकर फोटोग्राफ तक प्रदर्शित किए जाएंगे। गुप्ता का कहना है कि इस कांफ्रेंस में आने वाले सभी स्पीकर व डिप्टी स्पीकर को राज्य अतिथि का दर्जा दिया जाएगा।
इसको भी पढ़ें: MP Flats Delhi: कुछ लोगों को कोसी में बिहार का चुनाव दिखेगा



