नालंदा: एक पति ने अपनी पत्नी की कुदाल से काटकर Murder कर दिया। सोमवार की सुबह घटना सामने आने के बाद हडक़ंप मच गया। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बड़ाई गुलजारबाग गांव की है। घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला का बेटा सोमवार की सुबह घर पहुंचा। वो घर के पास में ही अपने दोस्त के साथ रहता और सोता था। मृतका की पहचान संजय मांझी की 55 वर्षीय पत्नी गिरानी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद से पति फरार है।
जानकारी के अनुसार, मृतका गिरानी देवी के पुत्र धनतेरस कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ गांव के ही स्कूल में सो रहा था। सुबह जब उठकर घर गया तो देखा कि मां की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। गर्दन शरीर से अलग था। पास में खून से सना कुदाल पड़ा था। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।
इसको भी पढ़ें: Bihar में पेंशन की दूसरी किस्त जारी
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गिरानी देवी की दो पुत्री और 4 पुत्र है। सभी की शादी हो चुकी है। संजय मांझी पत्नी के साथ रहते थे। संजय शराब का आदि है। जिसको लेकर पति और पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। घटना के संबंध में इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल पांडे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।



