बिहार में स्कॉर्पियो लुटेरों ने एटीएम उखाड़ा, 3.3 लाख ले उड़े

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में देर रात स्कॉर्पियो में आए गैस कटर से ATM मशीन काट ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी, संगठित गिरोह की आशंका

Share This Article:

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बड़े एटीएम चोरी कांड का खुलासा हुआ है, जिसमें बदमाशों ने काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन से आकर इंडिया वन बैंक के तुर्की थाना क्षेत्र के कुढ़नी ब्लॉक गेट के सामने स्थित एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले गए। यह घटना बुधवार देर रात की है, जब स्थानीय दुकानदारों ने सुबह अपनी दुकानें खोलने के दौरान टूटे हुए एटीएम की सूचना पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि चोरों ने गैस कटर जैसे औजारों का उपयोग कर एटीएम को काटा और पूरी मशीन चोरी कर फरार हो गए। एटीएम में लगभग 3.3 लाख रुपये कैश थे, लेकिन आधिकारिक तौर पर चोरी हुई रकम साफ नहीं हो पाई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस को संदेह है कि यह एक संगठित गिरोह की गतिविधि है और इसी कारण एसआईटी भी मामले की गहन जांच कर रही है। डॉग स्काउट और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

यह वारदात पहले हुई एक और घटना से मिलती-जुलती है, जो इस साल 17 मार्च को हुई थी, जब मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में बीबीगंज के आरके टावर स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटने की कोशिश में आग लग गई थी। उस घटना में 4,33,400 रुपये की नकदी जलकर नुकसान हो गया था। उस वारदात में भी काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार पांच अपराधी रात के लगभग 3:15 बजे से 3:40 बजे के बीच वारदात को अंजाम दे चुके थे। जांच में हरियाणा के एक गैंग की संलिप्तता सामने आई थी।

मुजफ्फरपुर पुलिस एटीएम चोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और पूरे क्षेत्र के CCTV फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर गहन छानबीन शुरू कर दी है।
सूचना और जांच के अनुसार, चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से एटीएम चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और गश्त कर रही है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस की निगरानी कसी हुई है।
यह घटना स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है, खासकर इस बात को लेकर कि चोर बैंकिंग संबंधित अपराध में दिन-ब-दिन और अधिक चतुर और सक्रिय हो रहे हैं। पुलिस ने जनता से भी ऐसे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.