एसएआई ने दिल्ली के प्रमुख स्टेडियमों के किराए 50% तक घटाए

केंद्रीय खेल मंत्रालय और दिल्ली सरकार की पहल से इवेंट इंडस्ट्री को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन, दिल्ली को लाइव इवेंट्स और कॉन्सर्ट इकॉनमी का हब बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के नेतृत्व और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के सहयोग से दिल्ली के सभी प्रमुख स्टेडियमों के बुकिंग रेट्स में लगभग 40% से 50% तक की कटौती की गई है। इस फैसले से दिल्ली में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लाइव इवेंट्स और कॉन्सर्ट्स को नई गति मिलेगी।

लाइव इवेंट्स आयोजित करने में ज्यादा कीमत बाधा थी

कपिल मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री का विजन है कि दिल्ली लाइव इवेंट्स और कॉन्सर्ट इकॉनमी का हब बने। इस दिशा में सबसे बड़ी बाधा स्टेडियमों की बुकिंग फीस ज्यादा थी। जिसकी वजह से बड़े आयोजन दिल्ली से बाहर, अहमदाबाद, मुंबई, गुड़गांव और नोएडा की ओर शिफ्ट हो रहे थे। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ चर्चा और इंडस्ट्री से दो राउंड टेबल मीटिंग्स के बाद यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। यह कदम दिल्ली को कॉन्सर्ट इकॉनमी का हब बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

इससे पहले, 2 सितम्बर 2025 को श्री कपिल मिश्रा ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर दिल्ली को ‘ग्लोबल इवेंट हब’ बनाने के विज़न को आगे बढ़ाने पर गंभीर चर्चा की थी। इस बैठक में इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (EEMA) और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे।

बैठक में दिल्ली के प्रमुख स्टेडियमों की किराया दरों में कमी और आयोजन प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर विचार किया गया था। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने आश्वासन दिया था कि दिल्ली को सांस्कृतिक गतिविधियों और लाइव एंटरटेनमेंट का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इवेंट इंडस्ट्री के दिग्गजों ने कहा

इवेंट इंडस्ट्री के दिग्गज राजीव जैन (PHDCCI), अंकुर कालरा (EEMA), सब्बास जोसेफ (Wizcraft), अनिल माखिजा (BookMyShow) और करण (Zomato) ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया और इसे दिल्ली के लिए ऐतिहासिक बताया। इस निर्णय से न केवल दिल्ली की सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि रोजगार और आर्थिक अवसरों में भी बड़ी वृद्धि होगी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.