बिहार के 16 वर्षीय आदित्य सिन्हा युवाओं के लिए बने प्रेरणा

आदित्य ने छोटी से उम्र में वह कर दिखाया जो आमतौर पर मास्टर्स और पीएचडी और छात्र करते हैं। उनके द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान और एआई में किए शोध अद्वितीय है। भाेजपुर से आमोद कुमार की रिपोर्ट

Share This Article:

भोजपुर: कर गुजरने का जज्बा व कड़ी मेहनत हो तो कामयाबी का कठिन से कठिन किला भी फतेह किया जा सकता है। बिहार के छोटे से कस्बे कोईलवर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन करने वाले 16 वर्षीय आदित्य सिन्हा ने शिक्षा, नवाचार और समाज सेवा के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया है। वह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। केवल 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने वह कर दिखाया जो आमतौर पर मास्टर्स और पीएचडी और छात्र करते हैं।

अंतरिक्ष विज्ञान और एआई में अद्वितीय शोध

आदित्य सिन्हा के अब तक तीन अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें से एक को अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा “Best Research Review Award” से सम्मानित किया गया है।

  1. उपग्रह आधारित आपदा पूर्वानुमान प्रणाली पर आधारित पहला शोध-पत्र NASA-ISRO के संयुक्त मिशन NISAR से प्रेरित है।
  2. दूसरा शोध ब्लैक होल्स के निकट ग्रहों की कक्षीय गति और संभावित जीवन पर केंद्रित है।
  3. तीसरे शोध में उन्होंने Self-Healing Materials की संभावनाओं का विश्लेषण किया है, जो लंबे अंतरिक्ष मिशनों में उपयोगी होंगे। यह शोध वर्तमान में स्टैनफोर्ड और कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा समीक्षाधीन है।

एआई इनोवेशन में भी छाए

आदित्य का चयन दुबई में आयोजित Nas AI Summer Residency 2025 के लिए हुआ, जहाँ 20,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय आवेदकों में से केवल 11 का चयन किया गया। इस पूरी तरह फंडेड प्रोग्राम के दौरान उन्होंने कई एआई टूल्स विकसित किए, जिनमें:

AI Readiness Test: 24 घंटे में 15,000+ यूज़र्स

Quitting Test: 10,000+ यूज़र्स

Evalio: एक AI आधारित टेस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म, जिसे $2000 की प्रारंभिक फंडिंग प्राप्त हुई।
Evalio प्रोजेक्ट को फिनलैंड के प्रतिष्ठित स्टार्टअप एक्सेलेरेटर FR8 में भी जगह मिली।

साथ ही उन्होंने Threadsmith AI नामक एक ऐप भी विकसित किया है, जो कंटेंट को स्वतः थ्रेड्स और न्यूज़लेटर्स में बदलता है।

जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में भी अहम योगदान

वर्ष 2021 में आदित्य ने Action For World नामक संगठन की स्थापना की, जिसके माध्यम से अब तक 2,000 से अधिक छात्रों को जलवायु परिवर्तन और स्थिरता पर प्रशिक्षित किया जा चुका है। उनके नेतृत्व में एक Carbon Management System भी विकसित किया गया, जिसकी मदद से अब तक 40 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई गई है।

उनके इस सामाजिक योगदान को भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी मान्यता दी है। वर्ष 2024 में उन्हें UN Association द्वारा आयोजित Global Innovations SDG Challenge का विजेता घोषित किया गया।

कोईलवर में खुशी का माहौल

आदित्य सिन्हा, भोजपुर जिले के कोईलवर नगर पंचायत के निवासी हैं। उनके पिता श्री पंकज सिन्हा ने बताया कि बचपन से ही आदित्य को पढ़ाई और रिसर्च का शौक था। अब जब उनका नाम देश-विदेश में हो रहा है, तो कोईलवर समेत पूरे भोजपुर जिले में गर्व और खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने आदित्य की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है और सरकार से मांग की है कि ऐसे होनहार छात्रों को राज्य व केंद्र सरकार की ओर से विशेष प्रोत्साहन और सहयोग मिले।

छोटे शहर का बड़ा सपना

आदित्य सिन्हा की यह यात्रा साबित करती है कि प्रतिभा सीमाओं की मोहताज नहीं होती। अगर दृढ़ निश्चय, मेहनत और दिशा सही हो, तो कोई भी युवा ग्लोबल मंच पर अपनी पहचान बना सकता है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.