रोहिणी पर पैसे लेकर लालू को किडनी देने का आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से लालू परिवार में घमासान मच गया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी के करीबी संजय यादव पर बड़े आरोप लगाए हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से लालू परिवार में घमासान मच गया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी के करीबी संजय यादव पर बड़े आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने खुद को पार्टी और परिवार से अलग कर लिया है। शनिवार देर रात रोते-रोते उन्होंने राबड़ी आवास छोड़ दिया।

मारने के लिए उठाया चप्पल

आज यानी रविवार को सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट करते हुए रोहिणी लिखती हैं कि कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक मां को जलील किया गया। उन्हें गंदी गालियां दी गयीं। घर में मारने के लिए चप्पल उठाया गया। रोहिणी आगे लिखती हैं कि मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया। सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी।

मायका छुड़वा दिया

रोहिणी ने आगे कहा कि कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप बहनों को छोड़ आयी। मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें। किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी और बहन पैदा ना हो। इससे पहले शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए रोहिणी ने कहा था कि मेरा कोई परिवार नहीं है। मुझे परिवार से निकाल दिया गया है। उन्होंने तेजस्वी के करीबी संजय यादव और रमीज पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।

तेज प्रताप के बाद रोहिणी की बारी

आपको बता दें कि इसी साल 25 मई को लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया था। तेज प्रताप यादव ने भी इसके लिए संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया था। तेज प्रताप संजय यादव को जयचंद बताते हैं। रोहिणी ने शनिवार को एक्स पर लिखा था- राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से भी नाता तोड़ रही हूं। संजय और रमीज यही चाहते थे।

कौन हैं रोहिणी आचार्य

रोहिणी आचार्य लालू यादव की 7 बेटियों में दूसरे नंबर पर आती हैं। वो अपने पति और तीन बच्चों के साथ सिंगापुर में रहती हैं। 2024 के लोकसभा में वो सारण से चुनाव लड़ी थीं लेकिन हार गईं। रोहिणी ने ही पिता लालू यादव को अपनी किडनी दी थी। रोहिणी पेशे से डॉक्टर हैं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.