विश्व शांति स्तूप की 56वीं वर्षगांठ पर शामिल हुए राज्यपाल, दिया ये संदेश

बिहार के राजगीर में विश्व शांति स्तूप के 56वें स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए। उन्होंने इसे भारत-जापान संबंधों और शांति का प्रतीक बताया। स्तूप का महत्व और समारोह की मुख्य बातें जानें।

Share This Article:

नालंदा: बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर की रत्नागिरी पहाड़ी पर स्थित विश्व शांति स्तूप की 56वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने इस आयोजन को गौरव और सम्मान का क्षण बताया।

राज्यपाल के आगमन पर नालंदा पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे रत्नागिरी पहाड़ी पर स्थित मुख्य समारोह स्थल पहुंचे, जहां बौद्ध परंपरा के अनुसार पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

‘मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात’

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा ‘विश्व शांति स्तूप की 56वीं वर्षगांठ के इस पवित्र अवसर पर उपस्थित होना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। राजगीर जैसे पवित्र स्थल, जहां भगवान बुद्ध ने अपने उपदेशों से मानवता का मार्ग प्रशस्त किया, वहां आना किसी सौभाग्य से कम नहीं।’

उन्होंने राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी, निपोन्जन म्योहोजी संप्रदाय के अनुयायियों और परम पूज्य निचिदात्सू फूजी गुरुजी के शिष्यों को इस आयोजन की सफलता पर बधाई दी।

विदेशी मेहमानों का स्वागत

कार्यक्रम में जापान, श्रीलंका, नेपाल, और थाईलैंड सहित कई देशों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त हुआ। राज्यपाल ने विशेष रूप से जापान के संतोपु कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष केनसुके ओरियोची, सीजीसी और सनपो के प्रतिनिधियों, तथा पीस एंड गुडविल पिलग्रिमेज मिशन ऑफ इंडिया की डॉ. महास्वेता महाराठी सहित सभी वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं और संघ सदस्यों का स्वागत किया।

राज्यपाल ने कहा कि ‘राजगीर न केवल प्राचीन मगध साम्राज्य की राजधानी रहा है, बल्कि यह बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। यहीं भगवान बुद्ध ने धर्म चक्र प्रवर्तन किया और सप्तपर्णी गुफा में प्रथम बौद्ध परिषद का आयोजन हुआ था।’

उन्होंने आगे कहा कि भारत और जापान के बीच की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मैत्री की जड़ें भगवान बुद्ध की शिक्षाओं में गहराई से निहित हैं। राज्यपाल ने याद दिलाया कि राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी की स्थापना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई और निचिदात्सू फूजी गुरुजी के नेतृत्व में हुई थी, जो पिछले 50 वर्षों से भारत-जापान मैत्री और विश्व शांति को सशक्त बना रही है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षु, पर्यटक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पारंपरिक बौद्ध प्रार्थनाओं और मंत्रोच्चारण से वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक बना रहा।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.