समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर के दूधपूरा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों खासकर RJD और कांग्रेस पर तीखे हमले किए और बिहार की जनता से एक बार फिर NDA को मौका देने की अपील की।
मोबाइल टॉर्च से ‘लालटेन’ पर हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए एक अनूठा आह्वान किया। उन्होंने मंच से लोगों से अपने मोबाइल फोन की लाइट (फ्लैशलाइट) जलाने को कहा। जैसे ही पूरा मैदान हजारों मोबाइल लाइट की रोशनी से जगमगा उठा, PM मोदी ने पूछा, इतनी रोशनी में भी आपको लालटेन की जरूरत है क्या?
उन्होंने आगे कहा दोस्तों पूरा देश देख रहा है, लोगों को लालटेन नहीं चाहिए। यह कहकर उन्होंने RJD के चुनाव चिह्न ‘लालटेन’ पर सीधा हमला बोला और बिहार के ‘जंगलराज’ से मुक्ति दिलाने के NDA के संकल्प को दोहराया।
आज बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं है, जहां विकास का कोई भी कोई काम न हो रहा हो। आपको कोई न कोई विकास का काम चलता हुआ जरूर दिखाई देगा।
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 24, 2025
एनडीए सरकार सड़क, बिजली, पानी, इंटरनेट, गैस कनेक्शन… इनको सिर्फ सुविधा नहीं मानती, ये सशक्तिकरण और समृ्द्धि के भी माध्यम हैं।
-पीएम @narendramodi pic.twitter.com/azjFWV46Ye
‘सस्ता इंटरनेट’ और नौजवानों का भविष्य
PM मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सस्ते इंटरनेट को एक बड़ी क्रांति बताया। उन्होंने कहा ये हमारी सरकार है जिसने हर घर में इंटरनेट पहुंचाया और इसे इतना सस्ता कर दिया है। दूसरे देशों में एक GB डेटा सौ-डेढ़ सौ रुपए में आता है, लेकिन इस चाय वाले ने एक GB डेटा को एक कप चाय से ज्यादा महंगा नहीं होने दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सस्ते इंटरनेट का फायदा सबसे ज्यादा नौजवानों ने उठाया है जो अब वीडियो बनाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने नया नारा दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से बिहार के लिए नया नारा दिया ‘नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी NDA सरकार। उन्होंने जनता से पूछा और कहा ‘पूरा बिहार कह रहा है फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार। जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार।
हम जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से सुशासन को समृद्धि में बदल रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ आरजेडी और कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं और क्या कह रहे हैं ये आपको मुझसे ज्यादा पता है, मुझे आपको याद दिलाने की जरूरत नहीं है।
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 24, 2025
ये हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में जमानत पर चल रहे लोग हैं। और… pic.twitter.com/xWpXcaeQr3
‘घोटालेबाज’ और कर्पूरी ठाकुर का अपमान
RJD और कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि RJD और कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं, ये मुझे बताने की जरूरत नहीं है। हजारों करोड़ के घोटालों में ये जमानत पर चल रहे हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर चोरी की आदत का आरोप लगाते हुए कहा कि चोरी की आदत ऐसी है कि अब जननायक की उपाधि की चोरी कर रहे हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान कभी नहीं सहेंगे। समस्तीपुर के बाद प्रधानमंत्री मोदी बेगूसराय में NDA उम्मीदवारों के समर्थन में एक और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की इस विशाल जनसभा में NDA के सभी प्रमुख सहयोगी दलों के नेता मौजूद थे। मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के मुखिया जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उपस्थित थे।



