तेजस्वी का संकल्प: बिहार झुकेगा नहीं उड़ेगा, बिहार बनेगा नया

बिहार चुनाव के मद्देनजर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सहरसा में पहली रैली कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने नीतीश कुमार पर पलायन रोकने में विफलता आरोप लगाया और भ्रष्टाचार मुक्त, नया बिहार बनाने का संकल्प जताया।

Share This Article:

सहरसा: तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत सहरसा से कर दी है। RJD के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और NDA पर तीखा हमला बोला। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में गूंजी तेजस्वी यादव की हुंकार ने न केवल NDA को कटघरे में खड़ा कर दिया, बल्कि एक नई बिहार की कल्पना को जन-जन तक पहुंचा दिया। 20 सालों में पलायन की मार झेल चुके बिहारियों के दिलों को छूते हुए, पूर्व डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बाणों के तीर चलाए।

नीतीश पलायन रोकने में नाकाम रहे

तेजस्वी यादव ने कहा , नीतीश कुमार बीस साल में पलायन नहीं रोक पाए हैं। हमारी सरकार आएगी तो हम नया बिहार बनाएंगे। मेरी उम्र भले कच्ची है लेकिन जुबान पक्की है। मेरा सपना भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने का है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सीएम फेस का पता नहीं है। बीजेपी नीतीश कुमार के साथ अन्याय कर रही है। तेजस्वी ने जनता से काम करने का वादा किया और केवल जुमलेबाजी न करने की बात कही। उन्होंने वोटरों से एक मौका देने की अपील की। तेजस्वी ने NDA और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा तेजस्वी यादव ने NDA पर हमला करते हुए कहा, एनडीए ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। अमित शाह ने कह दिया है कि चुनाव के बाद सीएम तय करेंगे। एक बात तय है कि नीतीश सीएम नहीं बनेंगे। हमारी सरकार आएगी तो नौकरियां आएंगी, फैक्टरियां लगेंगी। बिहार का खोया वैभव लौटेगा।

उन्होंने मोदी सरकार पर भी निशाना साधत हुए कहा कि गुजरात में फैक्टरियां लगाइए, लेकिन बिहार में सिर्फ वोट चाहिए। बाहरी ताकतें बिहार को कंट्रोल नहीं कर पाएंगी। यह बयान बिहारी अस्मिता को जगाने वाला था, जो जाति-धर्म की सियासत से ऊपर उठकर स्थानीय बनाम बाहरी के मुद्दे पर केंद्रित था। रैली का सबसे भावनात्मक पल जब आया जब तेजस्वी ने नीतीश कुमार के लिए ‘हमदर्दी’ जताते कहा हमारे चाचा को BJP ने हाइजैक कर लिया है। वे मजबूर हैं। बीजेपी उनके साथ अन्याय कर रही है। तेजस्वी ने कहा बिहार झुकेगा, उड़ेगा।

बिहार को बिहारी चलाएंगे

तेजस्वी यादव ने ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर भी NDA को चुनौती दी। उन्होंने कहा, हम बिहारी डरने वाले नहीं। कितना भी ईडी सीबीआई पीछे लगा दीजिए, बिहार झुकेगा नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार को बिहारी चलाएगा, न कि कोई बाहरी। तेजस्वी ने वोटरों से अपील की एक मौका दीजिए, काम दिखाइएंगे। जुमले नहीं, परिणाम चाहिए।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.