‘कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन ही RJD-कांग्रेस की पहचान’

छपरा में चुनावी रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला। कहा, RJD और कांग्रेस की पहचान है, कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन।

Share This Article:

छपरा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सारण जिले के छपरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा बिहार में NDA के चुनावी अभियान की सबसे बड़ी रैलियों में से एक मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से कांग्रेस, राजद और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ‘नरेंद्र-नीतीश आपके सपनों को पूरा करने में जुटे हैं। एक बार फिर से बिहार में NDA की सरकार बनेगी।’

बिहारियों को गालियां देने वालों को कांग्रेस ने बुलाया

पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में विपक्षी दलों के नेता बिहारियों का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस के नेता बिहारियों को गालियां देते हैं, तमिलनाडु में डीएमके के नेता उन्हें प्रताड़ित करते हैं। लेकिन कांग्रेस ने उन्हीं लोगों को बिहार चुनाव प्रचार के लिए बुलाया है। ये सोची-समझी साजिश है ताकि राजद का नुकसान हो और कांग्रेस अपनी राजनीति चमका सके। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन नहीं, स्वार्थबंधन है, और बिहार की जनता इनकी नीयत पहचान चुकी है।

कांग्रेस-राजद बिहारियों का अपमान कर रहे

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘लालटेन वाले हों, पंजे वाले हों या उनके इंडी गठबंधन के साथी, ये सभी बिहार और बिहारियों का अपमान करने में लगे हैं। पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बिहारियों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे। उस समय मंच पर गांधी परिवार की बेटी भी मौजूद थी।’ उन्होंने जनता से पूछा क्या आप ऐसे लोगों को माफ कर सकते हैं जिन्होंने बिहार की मेहनतकश जनता का अपमान किया?

जनता देगी जवाब

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत है। एक ओर आपका बेटा दुनिया में छठी मइया की जयकार करा रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस-राजद छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई वोट पाने के लिए इतना गिर सकता है? बिहार और देश की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। सभा में मौजूद जनता ‘जय छठी मइया’ के नारों से गूंज उठी।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.