पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, महागठबंधन पर बरसे

बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सहरसा और कटिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस और आरजेडी रही। लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा राजद बिहार के युवाओं से कौन सा राज छिपा रही है, कि उनके पोस्टरों से लालू का फोटो ही गायब हो गया है।

Share This Article:

सहरसा: मुंबई की डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार रात भारत की बेटियों ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर महिला क्रिकेट विश्वकप पर पहली बार कब्जा जमाया, तो सहरसा की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘नारी शक्ति’ की जीत का प्रतीक बना दिया। पीएम ने कहा कि जिन लोगों ने बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओं का नारा दिया। उन्होंने बेटियों के लिए कुछ नहीं किया। बिहार की पहचान ज्ञान और नारी के सम्मान वाली है। बिहार नारी शक्ति का सशक्त उदाहरण रहा है। माता सीता, देवी भारती, वदुषी गार्गी जैसी अनेक माताएं हमारे लिए प्रेरणा हैं। नारी सशक्तिकरण की प्रेरक भूमि से आज पूरे देश की बेटियों को को महिला क्रिकेट विश्वकप की विजय की बधाई देता हूं। कल मुंबई में भारत की बेटियों ने इतिहास बना दिया। पहली बार भारत ने महिला क्रिकेट विश्व कप जीता है। 25 साल बाद दुनिया को नया विश्व विजेता मिला है। यह गौरव भारत की बेटियों ने पूरे देश को दिया है। जोरदार तालिया से उनका अभिनंदन करें। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस और आरजेडी रही। पीएम मोदी ने लालू यादव का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि राजद बिहार के युवाओं से कौन सा राज छिपा रही है, कि उनके पोस्टरों से उनका (लालू यादव) फोटो ही गायब हो गया है।

पीएम ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों का खोला पुलिंदा

रैली का असली रंग तब चढ़ा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जब महला किया। उन्होंने कहा जंगल राज में बेटियां असुरक्षित थीं, आज एनडीए के राज में वे विश्वकप जीत रही हैं। हमारी बेटियां फाइटर जेट उड़ा रही हैं, युद्धपोत से सीमा की रक्षा कर रही हैं। सेना में नए अवसर, सैनिक स्कूलों में दाखिला। यह सब हमने किया। चंद्रयान, गगनयान में महिला वैज्ञानिक, 1.80 लाख स्टार्टअप्स में 87 हजार महिला डायरेक्टर। गांव की बेटियां ड्रोन पायलट बनकर डिजिटल क्रांति ला रही हैं।

नारी शक्ति को अधिक अवसर देना एनडीए का लक्ष्य

पीएम मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण को चुनावी एजेंडा बनाते हुए कहा, नारी शक्ति को अधिक अवसर देना एनडीए का लक्ष्य है। देशभर में 1.40 करोड़ बहनों के खाते में 10 हजार पहुंचे हैं। भविष्य में भी 2 लाख की स्कीम से रोजगार देंगे। यह सब जंगल राज वाले कभी नहीं कर सकते। वे तो इसे रोकना चाहते हैं। आरजेडी-कांग्रेस का विकास से कोई नाता नहीं, उनकी पहचान विनाश की है। एनडीए विकास का प्रतीक है। भीड़ ने ‘मोदी-मोदी’ के नारों से समर्थन जताया, तो पीएम ने बिहार की महिलाओं से अपील की, यह जीत आपकी ताकत दिखाती है। 6 नवंबर को वोट देकर एनडीए को फिर सशक्त बनाएं।

आरजेडी युवाओं से कौन सा राज छिपा रही

प्रधानमंत्री ने सवालिया अंदाज में कहा कि आप जरा आरजेडी-कांग्रेस के पोस्टरों को देखिए। जो सालों-साल बिहार में मुख्यमंत्री रहे, बिहार में जंगलराज लाए। उनकी तस्वीरें पोस्टरों में या तो गायब हैं या फिर एक कोने में छोटी फोटो लगी है, जो दूरबीन से भी दिखती नहीं है। जो इतने बड़े नेता है, जिनके परिवार के इतने सारे लोग चुनावी मैदान में है। तो फिर ये छुपा-छुपाई क्यों हो रही है। पीएम ने इस इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने एक बात और नोटिस की होगी, इन लोगों के पोस्टरों में कांग्रेस लगभग गायब है। आरजेडी ने कांग्रेस को कट्टा दिखाकर महागठबंधन का मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करवा लिया और अब कांग्रेस को उसकी हैसियत भी दिखाई जा रही है। कांग्रेस के नामदार कुछ हफ्ते तक बड़े-बड़े दावेकर रहे थे। उनकी फोटो-दावे पोस्टर और घोषणापत्र दोनों में आरजेडी ने बौना बना दिया है। आरजेडी की घोषणाओं पर कांग्रेस वाले ही भरोसा नहीं कर रहे हैं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.