अनंत के लिए ओपन जिप्सी में आए सम्राट-ललन सिंह

दुलारचंद यादव हत्या मामले में जेल में बंद जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के लिए ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सामने आये हैं। दोनों नेताओं ने आज साथ आकर मोकामा में प्रचार की संभाल ली है।

Share This Article:

नई दिल्ली: दुलारचंद यादव हत्या मामले में जेल में बंद जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के लिए ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सामने आये हैं। दोनों नेताओं ने आज साथ आकर मोकामा में प्रचार की संभाल ली है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ओपन जिप्सी में रोड शो किया। पंडारक से मोकामा तक 30 किमी लंबा रोड शो हो रहा है। इन रोड शो के बीच पूरे मोकामा में बीएसएफ( BSF) लगातार फ्लैग मार्च कर रही।

10 साल बाद फिर जेल से चुनाव

दुलारचंद यादव की हत्या के 60 घंटे बाद, मोकामा से जदयू उम्मीदवार और पूर्व विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। 1 नवंबर की रात लगभग 12:30 बजे अनंत सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “सत्यमेव जयते! मुझे मोकामा की जनता पर पूरा भरोसा है! इसलिए अब मोकामा की जनता ही चुनाव लड़ेगी!” मतदान से चार दिन पहले अनंत सिंह को जेल भेज दिया गया। इससे पहले उन्होंने 2015 में जेल से चुनाव लड़ा था और जीता था। इसके बाद से यही चर्चा चल रही है कि क्या 10 साल बाद अनंत सिंह फिर से जेल से चुनाव जीतेंगे?

इसका सीधा असर न सिर्फ मोकामा बल्कि बाढ़ और इससे सटे मुंगेर, तारापुर, जमालपुर, शेखपुरा, बरबीघा, लखीसराय और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्रों पर पड़ेगा। धानुक वोटर यहां मुख्य भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें-पटना: PM मोदी का रोड शो, इन विधानसभाओं को साधने की कोशिश

दबदबा छोटे सरकार का

आपको बता दें कि मोकामा में अनंत सिंह(जदयू) का मुकाबला राजद की वीणा देवी से है। वीणा देवी बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। मोकामा में अनंत सिंह के परिवार का हमेशा से दबदबा रहा है। 1990 और 1995 में अनंत सिंह के भाई दिलीप कुमार सिंह जनता दल से चुने गए। 2000 में सूरजभान सिंह ने दिलीप सिंह को हराया, और निर्दलीय जीतकर सदन पहुंचे। 2005 से 2020 तक अनंत सिंह विधायक रहे। अनंत सिंह के जेल जाने के बाद साल 2022 में उपचुनाव होता है, जिसमें उनकी पत्नी नीलम देवी जीतती हैं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.