दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिहार में तीन दिन करेंगी रोड शो और जनसभाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी बिहार चुनाव में प्रचार करने के लिए पटना पहुंच गई हैं। रेखा गुप्ता ने पटना पहुंचते ही महागठबंधन पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने महागठबंधन को ठगों की दुकान करार दिया।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज शाम से बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव प्रचार में पूरे दमखम से उतर रही है। मुख्यमंत्री तीन दिन तक राज्य में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगी। इस दौरान वह जनसभाओं के अलावा रोड शो में भी शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री एक दर्जन से विधानसभाओं को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए तीसरी बार बिहार पहुंच रही हैं। यह उनका तूफानी दौरा होगा। इन तीन दिनों में मुख्यमंत्री 12 से 15 विधानसभाओं को संबोधित करेंगी। जिन विधानसभाओं में वह रोड शो व जनसभाओं को संबोधित करेंगी, उनमें 6 नवंबर के अलावा 11 नवंबर को भी मतदान होगा। मुख्यमंत्री सोमवार शाम को ही पटना पहुंच जाएंगी, जहां व रात को बंकिपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगी।

इन तीन दिनों में मुख्यमंत्री जिन विधानसभाओं में चुनाव प्रचार, जनसभाएं व रोड शो करेंगी उनमें चार नवंबर को सिवान, बड़हरिया, बैकुंठपुर व अन्य विधानसभा शामिल है। पांच नवंबर को मुख्यमंत्री का प्रचार गौराबोड़ाम, अरवल, गयाजी शहर, औरंगाबाद विधानसभाओं में होगा। आगामी छह नवंबर को मुख्यमंत्री भागलपुर, वारसलीगंज, हिसुआ, दिनारा विधानसभाओं को संबोधित करेंगी। छह नवंबर को रात को ही मुख्यमंत्री के नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.