नई दिल्ली: दिल्ली की जीवनदायिनी कही जाने वाली यमुना की साफ़-सफाई को लेकर वासुदेव घाट पर दो दिवसीय यमुनोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सम्मिलित हुए। मौके पर इस कॉन्क्लेव के संयोजक एवं यमुना भिक्षुक रविशंकर तिवारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
यमुना दिल्ली की आत्मा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने वहां कॉन्क्लेव में भाग लेने आये स्कूलों के बच्चों से संवाद किया और यमुना संरक्षण पर उनके सुझाव लिए। मौके पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा यह आयोजन हमारी जीवनदायिनी यमुना के संरक्षण, संवर्धन और सांस्कृतिक पुनर्जीवन के प्रति जनजागृति का प्रतीक है। यमुना केवल एक नदी नहीं बल्कि दिल्ली की आत्मा है। हमारी संस्कृति, सभ्यता और अस्तित्व का आधार है यमुना। “यमुना कानक्लेव” जैसे प्रयास निश्चित ही यमुना को स्वच्छ, निर्मल और जीवंत बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होंगे।
आज श्री रविशंकर तिवारी (यमुना भिक्षुक) जी के संयोजन में आयोजित यमुनोत्सव- 2025 “यमुना कांक्लेव” कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
— Virendraa Sachdeva (@Virend_Sachdeva) November 3, 2025
यह आयोजन हमारी जीवनदायिनी यमुना के संरक्षण, संवर्धन और सांस्कृतिक पुनर्जीवन के प्रति जनजागृति का प्रतीक है, यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की आत्मा… pic.twitter.com/qT5dfYiHZw
ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, महागठबंधन पर बरसे
यमुना का जलाभिषेक
इस कार्यक्रम की शुरुआत यमुनोत्री से लाए गए पवित्र जल से ‘जलाभिषेक’ के साथ हुई। इसके बाद शाम को यमुना कथा और आरती का आयोजन किया गया। कथा में यमुना की आध्यात्मिक महत्व को बताया गया। यमुना संसद के संयोजक रवि शंकर तिवारी ने बताया कि हम चाहते हैं कि दिल्ली का हर नागरिक इस सामूहिक प्रयास का हिस्सा बने, यमुना का उत्सव मनाए और इसके संरक्षण की शपथ ले। उन्होंने स्वच्छ यमुना के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की। मथुरा से आये बच्चों के अपने सामूहिक नृत्य से समा बांध दिया।



