PK से मिलने पहुंची पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, सियासत तेज

बिहार की सियासत में एक नया मोड़ तब आया जब भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आज प्रशांत किशोर (PK) से मिलने शेखपुरा हाउस, पटना पहुंचीं।

Share This Article:

पटना: बिहार की सियासत में एक नया मोड़ तब आया जब भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आज प्रशांत किशोर (PK) से मिलने शेखपुरा हाउस, पटना पहुंचीं। ज्योति सिंह की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर तेज हो गया है। सवाल उठ रहा है कि क्या ज्योति सिंह राजनीति में कदम रखने जा रही हैं?

विवादों में पवन सिंह

ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच पिछले दिनों से चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले ज्योति सिंह लखनऊ में पवन सिंह से मिलने गई थीं, जहां दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। ज्योति ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह ने उन्हें फँसाने के लिए पुलिस भेजी, जबकि पवन सिंह ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि “ज्योति सिंह टिकट के लिए दबाव बना रही हैं।

टिकट नहीं चाहिए

वहीं आज PK से मुलाकात के बाद ज्योति सिंह ने मीडिया से कहा कि मेरे साथ अन्याय हुआ है। मैं न्याय की गुहार लेकर अपने बड़े भाई से मिलने आई हूं। वह टिकट नहीं मांग रही बल्कि महिलाओं के हक़ और सम्मान की आवाज बनने आई हैं। वो उन तमाम औरतों का आवाज बनना चाहती हैं, जिनके साथ इस तरह से अन्याय हुआ हो।

ये भी पढ़ें-लालू-तेजस्वी के आवास के बाहर समर्थकों का जमावड़

क्या बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने भी इस पर कहा कि बिहार की हर उस महिला के साथ मैं खड़ा हूं, जिसके साथ अन्याय हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, जन सुराज में ज्योति सिंह की सक्रियता बढ़ सकती है, और राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि उन्हें पवन सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। अब देखना यह होगा कि यह पारिवारिक विवाद राजनीति के रंग में कितना गहराता है।

रत्नेश पाण्डेय की रिपोर्ट

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.