करवा चौथ पर 28 हजार करोड़ का कारोबार, दिल्ली में आठ हजार करोड़ का

पारंपरिक भारतीय संस्कृति में करवा चौथ का विशेष महत्व है। यह पर्व नारी शक्ति के त्याग, समर्पण और प्रेम का प्रतीक है। हर वर्ष यह दिन विवाहित महिलाएँ अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखकर मनाती हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: करवाचौथ पर देश भर के बाजारों में 28 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। चांदनी चौक से सांसद और कारोबारियों की संस्था कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव प्रवीण खंडेलावाल ने कहा कि जिस तरह से बाजारों में खरीददारों की भीड़ देखी गई है, उससे संभावना है कि इस करवा चौथ पर देश भर में 28 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ होगा। उन्होंने कहा कि इसमें अकेले आठ हजार करोड़ रुपये का व्यापार दिल्ली में होने की संभावना है।
श्री खंडेलवाल ने बताया कि पछले साल इसी मौके पर ये कारोबार 22 हजार करोड़ रुपये और उससे पहले 2023 में 15 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।

पारंपरिक सामानों की बिक्री में तेजी

उन्होंने बताया कि करवा चौथ से जुड़े पारंपरिक सामान जैसे साड़ी, लहंगे, पूजा थाली, मिठाइयां, गफ्ट आइटम्स,ज्वैलरी की बिक्री में इस साल काफी तेजी देखी गई है। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर, मेहंदी लगाने वालों, सैलून आदि में दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इससे देश भर में छोटे कारीगरों और आर्टस्टों के बडा रोजगार मिला है।

दिल्ली की बाजारों में भीड़

प्रवीण खंडेलावाल ने कहा कि दिल्ली के चांदनी चौक, सदर बाज़ार, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, करोल बाग, राजौरी गार्डन, कमला नगर, शालीमार बाग, पीतमपुरा, पश्चिम विहार, रोहिणी, कनॉट प्लेस, ख़ान मार्केट, साउथ एक्सटेंशन, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार जैसे प्रमुख बाजारों में लोगों की भीड़ से दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं रही।इस बार करवा चौथ से पहले कई वस्तुओं पर जीएसटी दरों में की गई कटौती ने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राहत दी है वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वदेशी बेचने एवं खरीदने का आह्वान देश भर के व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं ने बड़े तरीके से अपनाया है जिससे खरीदारी में बड़ा उछाल देखा गया।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.