पंचकूला आधुनिक सुविधाओं से लैस बनेगा मॉडल शहर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण को के समग्र विकास, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने  का दिया निर्देश

Share This Article:

नई दिल्ली: पंचकूला आधुनिक सुविधाओं से लैस माडल शहर के रूप में विकसित होगा। हरियाणा सरकार ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) को पंचकूला के समग्र विकास, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएमडीए की बैठक में अधिकारियों को शहर की सभी सड़कों की स्थिति बेहतर करने, जिन स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं या मरम्मत की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक करने को कहा। साथ ही पूरे शहर में गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और सुगम सड़क नेटवर्क विकसित करने को कहा।

साफ-सफाई पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचकूला में स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने शहर के पार्कों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्यीकरण पर जोर देते हुए फुटपाथों की मरम्मत व रखरखाव तथा सड़कों की गुणवत्ता सुधार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कहीं आवारा पशुओं की समस्या है, तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। शहर के चौक-चौराहों को आकर्षक व सुव्यवस्थित बनाने पर भी बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पंचकूला क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कौशल्या डैम से पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

शहरी क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण को नई दिशा देने के लिए चौक–चौराहों, ग्रीन बेल्ट और पार्कों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके तहत विभिन्न किस्मों के आकर्षक फूलों का रोपण कर सार्वजनिक स्थानों को अधिक मनमोहक बनाया जाए। साथ ही, ग्रीन बेल्ट की सुंदरता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से पौधों की देखभाल और पेड़ों की छंटाई की जानी चाहिए, जिससे न केवल शहर का सौंदर्य निखरेगा बल्कि नागरिकों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण भी प्राप्त होगा।

45.14 करोड़ रुपये की लागत से शहर में विकास कार्य

पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग ने जानकारी दी कि सेक्टर 32, पंचकूला में वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 173.48 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और आगामी प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाएंगी। पीएमडीए को 58 सड़कें, 11 पार्कों, 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और 3 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हेंडओवर किए गए थे। सड़कों की मरम्मत, पार्कों का सौंदर्यीकरण और समुचित ड्रेनेज व्यवस्था से संबंधित 34.94 करोड़ रुपये की लागत से 39 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि 45.14 करोड़ रुपये की लागत के 59 कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं। बैठक में एमडीसी सेक्टर-1 में प्रस्तावित ‘अटल पार्क’ पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, पंचकूला के उपायुक्त सतपाल शर्मा, पीएमडीए के अतिरिक्त सीईओ विनय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.