कांग्रेस ऑफिस में बवाल, जमीन पर बैठे पप्पू

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है। चुनावी नतीजों से नाराज कार्यकर्ताओं ने हार के लिए टिकट बंटवारे को लेकर हंगामा किया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है। चुनावी नतीजों से नाराज कार्यकर्ताओं ने हार के लिए टिकट बंटवारे को लेकर हंगामा किया है। पटना के कांग्रेस ऑफिस में नारेबाजी की। पूर्णिया सांसद कार्यकर्ताओं को मनाने पहुंचे। जब वो जब नहीं माने तो पप्पू यादव जमीन पर बैठकर उन्हें समझाने लगे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि गलत कैंडिडेट्स को टिकट दिए गए, इस वजह से ऐसी हालत हुई है पार्टी की।

पप्पू यादव भी दोषी

कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव और अखिलेश सिंह को दोषी ठहराते हुए कहा कि आप लोग भी उतने ही जिम्मेदार हैं जितने राजेश राम और अल्लावारु। इसके बाद सब टिकट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाने लगे। हंगामा बढ़ता देखकर राजेश राम पार्टी ऑफिस पहुंचे तो उनके सामने भी वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों को दिक्कत है वो केंद्रीय नेतृत्व के पास जाएं।

कांग्रेस की शर्मनाक हार

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 61 सीटों पर लड़ी थी लेकिन जीती सिर्फ 6 सीटें। इसी से नाराज होकर आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उन्होंने दोनों पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस सरकार का 3 साल का जश्न गले से नहीं उतर रहा: जयराम

दलालों को भगाएंगे

नाराज कांग्रेसियों का कहना है कि बिहार कांग्रेस को आरएसएस और बीजेपी के हाथों बेच दिया गया है। बाहरी दल से उम्मीदवार खड़े किए गए। जब तक सदाकत आश्रम शुद्ध नहीं हो जाता, तब तक शांत नहीं बैठेंगे। दलालों को भगाया जाएगा। दिल्ली जाकर राहुल गांधी को पूरी बात बतांएगे।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.