पटना/हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर के महुआ विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के तमाम पार्टी को अपना निशाना बनाया। ओवैसी राजद-जेडीयू- बीजेपी सभी पर जमकर बोले। असदुद्दीन ओवैसी कहा कि बिहार में दलितों और वंचितों से इंसाफ नहीं छीनी जा सकती है। यहां RSS एजेंडा को नाकाम बनाया जाए।
ओवैसी ने तेजस्वी को घेरा
महागठबंधन की तरफ से AIMIM को गठबंधन में न शामिल करने पर ओवैसी ने कहा कि आप सभी देख रहे हैं कि तेजस्वी यादव की ओर से कोई बात नहीं की गई है। फैसला आपको करना है। तेजस्वी ओवैसी को रोकना चाहता है या बीजेपी को कामयाब करना चाहता है। यह फैसला विधानसभा के लोगों को करना है। यह फैसला बिहार की जनता को करना है।
कैदी की मौत का उठाया मुद्दा
5 सितंबर को वैशाली जिले के महुआ थाने में बंद एक कैदी की मौत का भी मुद्दा उठाया गया। नाजिर साह को राजापाकर थाने की पुलिस बेवजह उठा कर ले गई और मारपीट किया और तीन दिन के बाद लाश थाने से आई। ओवैसी ने हमला करते हुए पूछा-भारत के प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार जवाब दें कि अगर मरने वाला का नाम नासिर शाह नहीं कुछ और होता तो अभी तक थानेदार से लेकर कांस्टेबल तक पर कार्रवाई हो जाती।
ये भी पढ़ें-पातेपुर सीट पर RJD-BJP में मुकाबला! जानिए क्यों खास है यह विधानसभा क्षेत्र
सरकार ने नहीं लिया एक्शन
उन्होंने आगे कहा कि बिहार की एक बड़ी आबादी की जान की कोई कीमत नहीं है। मरने वाला का नाम नासिर शाह था इसीलिए सरकार ने एक्शन नहीं लिया। बिहार में यह दोहरा रवैया क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है। मरने वाला नासिर साह भी इंसान है। आपकी अपनी जान की कीमत आपको अपने वोट से दिखाना पड़ेगा।आज एक मारा है और कितने मर जाएंगे यह आपको नहीं मालूम है। आप जुल्म का शिकार हो जाएंगे ।
अल्लाह करेगा इंसाफ
ओवैसी आगे कहते हैं कि पुलिस तीन दिन पुलिस स्टेशन में रखकर उसे मारती है। आप बहादुर नहीं हैं, आप हिजड़ा हैं। आप उसको कैसे अपने कस्टडी में रखे जिससे उसकी मौत हो गई। यहां के मुख्यमंत्री-DG को चाहिए था कि उनको सस्पेंड करते। मिनिमम एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम का गठन करते। कौन जिम्मेदार है किसी को पता नहीं है। पुलिस वालों आप इंसाफ नहीं करे कोई बात नहीं अल्लाह इंसाफ करेगा।
Byline: Abhishek Kumar



