भागलपुर: छठ महापर्व समाप्त होने के बाद चुनावी शोर रफ्तार पकड़ने लगा है। महागठबंधन से राहुल गांधी आज बिहार में सभा को संबोधित किया तो गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए के कमान को संभाल। उसी कड़ी में बुधवार को भागलपुर के नाथनगर में भाजपा के फायर ब्रांड नेता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लोजपा रामविलास के उम्मीदवार मिथुन यादव के पक्ष में जगदीशपुर में सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने मध्य प्रदेश में चल रहे डबल इंजन की सरकार की उपलब्धि का बखान किया और सरकार के शासन और प्रशासन की उपलब्धियां को गिनाते हुए बिहार के नीतीश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह अयोध्या में राम मंदिर बना उसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में सीता मंदिर बनवा रहे है।
डबल इंजन की सरकार बिहार का विकास कर रही
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मानव का कल्याण करने के लिए सोचते हैं। वह हर एक व्यक्ति की सुख समृद्धि को लेकर सोचते हैं, इसलिए सभी वर्गों के लिए योजना लागू किए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में सीता मंदिर निर्माण होने के बाद पर्यटन के क्षेत्र में काफी बढ़ोतरी होगी। अभी उज्जैन में सालाना करोड़ों लोग दर्शन करने आते हैं। इससे वहां के आर्थिक स्थिति सुधर रही है। इसी तरह बिहार में भी होगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार में लगातार विकास कर रही है। पूर्व की सरकारों ने बिहार को कुछ नहीं दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास की नई गाथा लिखी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राम मंदिर का निर्माण कराकर करोड़ों हिंदुओं का सपना पूरा किया है। इसी तरह बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता का मंदिर भी जल्द बनकर तैयार होगा।
एनडीए की सरकार बनी तो राज्य का नक्शा बदल जायेगा
मोहन यादव ने कहा कि अगर एनडीए की सरकार फिर से बनी, तो बिहार के विकास का नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए भारी मतों से जीताने का नार लगवाते लोजपा आर के प्रत्याशी मिथुन यादव के गले में माला डालते हुए जीत की अग्रिम बधाई दी।
नाथनगर में विकास के कार्य नहीं हुए
मोहन यादव से पहले सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रदेश में एनडीए की सरकार है और यहां एक हटिया लगाने वाले व्यक्ति को विधायक बना दिया जिसे आज तक हमने कभी बोलते हुए नहीं देखा है। इसलिए नाथनगर में विकास के कार्य नहीं हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा के इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने के लिए एनडीए समर्थित लोजपा रामविलास के प्रत्याशी मिथुन यादव को जीतकर भेजें। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है वह जुमलेबाजी कर रहे हैं। हमारी सरकार ने जो काम किए हैं उसी के आधार पर आपसे वोट मांगने के लिए आए हैं।
इसको भी पढ़ें: पीएम मोदी का बिहार में अर्धशतक
इस सीट पर राजद का दबदबा रहा है
नाथनगर सीट पर अभी राजद का कब्जा है। आरजेडी ने पहली बार 2020 में इस सीट पर जीत का स्वाद चखा था। 2005 के बाद से इस सीट पर जदयू का दबदबा रहा है। 2005 में जदयू के टिकट पर सुधा श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की थी। आरजेडी उम्मीदवार परवेज खान को उन्होंने हराया था। 2010 में जदयू ने अजय मंडल (वर्तमान भागलपुर सांसद) को टिकट दिया। अजय मंडल ने तब राजद के अबू कैसर को हराया था।
2015 के चुनाव में जदयू के अजय मंडल ने अपने निटकतम प्रतिद्वंद्वी लोजपा के अमर नाथ प्रसाद उर्फ अमर प्रसाद कुशवाहा को हराया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में अजय मंडल भागलपुर से जदयू के प्रत्याशी बने और जीतकर सांसद बन गए। नाथनगर सीट पर उपचुनाव हुआ तो जदयू ने लक्ष्मीकांत मंडल को उम्मीदवार बनाया। लक्ष्मीकांत मंडल ने राजद की प्रत्याशी राबिया खातून को सीधी टक्कर में मात दी थी।
2020 में जदयू ने लक्ष्मीकांत मंडल को ही उम्मीदवार बनाया। लेकिन इस चुनाव में राजद के प्रत्याशी अली अशरफ सिद्दीकी ने उन्हें मात दे दी. इस चुनाव में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने भी पार्टी के अमर नाथ प्रसाद उर्फ अमर प्रसाद कुशवाहा को प्रत्याशी बनाकर खड़ा कर दिया था।



