अब घर बैठे होगा वोटर की समस्या का समाधान, ECI ने शुरू की खास सेवा

चुनाव आयोग ने मतदाताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 1950 हेल्पलाइन और ‘बीएलओ के साथ बुक-अ-कॉल’ सुविधा को और मजबूत किया है। अब मतदाता घर बैठे फोन या ऐप के जरिए अपनी चुनावी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाताओं की चुनावी शिकायतों और सवालों के त्वरित समाधान के लिए दो प्रमुख सुविधाएं शुरू की है। इनमें 1950 मतदाता हेल्पलाइन और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के साथ ‘बुक-अ-कॉल’ सुविधा शामिल हैं। यह पहल 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण की घोषणा के बाद शुरू की गई है, ताकि मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और सुविधा मिल सके।

सभी राज्यों के लिए टोल फ्री नंबर

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय संपर्क केंद्र (एनसीसी) अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन के रूप में कार्य करेगा। इसका टोल-फ्री नंबर 1800-11-1950 है, जो प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगा। मतदाताओं की कॉल्स को प्रशिक्षित अधिकारी संभालेंगे, जो नागरिकों, हितधारकों को चुनावी सेवाओं, मतदाता सूची, पंजीकरण और अन्य सवालों में सहायता प्रदान करेंगे।

आयोग ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और जिलों को अपने-अपने राज्य संपर्क केंद्र (एससीसी) तथा जिला संपर्क केंद्र (डीसीसी) स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर त्वरित और समयबद्ध प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके। ये केंद्र पूरे साल सभी कार्य दिवसों में कार्यालय समय के दौरान संचालित होंगे और संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की क्षेत्रीय भाषाओं में सहायता उपलब्ध कराएंगे। सभी शिकायतें और सवाल राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (एनजीएसपी 2.0) के माध्यम से दर्ज और ट्रैक किए जाएंगे।

‘बीएलओ के साथ बुक-अ-कॉल’ से सीधा संपर्क

आयोग ने ‘बीएलओ के साथ बुक-अ-कॉल’ सुविधा भी लॉन्च की है। इसके तहत नागरिक ईसीआईएनईटी (ECINET) प्लेटफॉर्म या ECINet ऐप के जरिए अपने संबंधित बीएलओ से सीधे संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा मतदाताओं को घर बैठे चुनावी मुद्दों का समाधान करने में मदद करेगी।

चुनाव आयोग ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ), जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) और निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को प्रगति की नियमित निगरानी करने और उपयोगकर्ताओं के अनुरोधों का 48 घंटों के भीतर निपटान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

ये सुविधाएं मौजूदा तंत्र के पूरक हैं। नागरिक complaints@eci.gov.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं। चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि चुनाव संबंधी जानकारी, प्रतिक्रिया, सुझाव या शिकायतों के लिए ‘बीएलओ के साथ बुक-अ-कॉल’ और समर्पित हेल्पलाइन 1950 का अधिकतम उपयोग करें, ताकि उनकी चिंताओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान हो सके।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.