‘हिंदी में कार्य करना संघ के कर्मचारियों का संवैधानिक कर्तव्य है’

केंद्र सरकार के सभी ऑफिसों में (जिन्हें संघ कहते हैं) कामकाज हिंदी में करना चाहिए। अंग्रेजी भी इस्तेमाल हो सकती है लेकिन हिंदी को बढ़ावा देना जरूरी है। इसलिए सरकार ने नियम अधिनियम बनाए हैं कि केंद्र सरकार के कर्मचारी (ऑफिसर, क्लर्क, स्टाफ वगैरह) अपने दैनिक कामकाज जैसे नोटिंग ड्राफ्टिंग पत्राचार, ईमेल, मीटिंग आदि जितना हो सके हिंदी में करें।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत सिरी फोर्ट रोड, नई दिल्ली में अवस्थित गार्गी महाविद्यालय में भारत सरकार की राजभाषा नीति और प्रशासनिक कार्य में हिंदी का प्रयोग विषय पर एक राजभाषा हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंदी के प्रतिष्ठित लेखक, कवि एवं राज्यसभा सचिवालय, भारतीय संसद के पूर्व संपादक डॉ. गणेश शंकर श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर वंदना लूथरा ने की एवं संयोजन डॉ. श्वेता मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर वंदना लूथरा ने आमंत्रित अतिथि वक्ता डॉ. गणेश शंकर श्रीवास्तव का अंगवस्त्रम एवं हरे पौधे से स्वागत किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. वंदना लूथरा ने महाविद्यालय में हिंदी में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए, सभी से हिंदी में कामकाज को सतत जारी रखने की अपील की। अतिथि वक्ता डॉ गणेश शंकर श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी में कार्य करना संघ के कर्मचारियों का संवैधानिक कर्तव्य है। उन्होंने कर्मचारियों को सरकारी कामकाज में सरल, सुबोध एवं सहज हिंदी के प्रयोग के प्रति निर्देशित किया।

इस अवसर पर गार्गी महाविद्यालय के संकाय सदस्य प्रोफेसर श्रीनिवास त्यागी, डॉ मीना, डॉ बीना नेगी, डॉ वीणा शर्मा, डॉ भारती शर्मा, अन्य प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारी तथा अध्यनरत छात्राएं उपस्थित रहीं। डॉ. वीणा शर्मा ने आभार ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. बीना नेगी ने किया।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.