World Kidney Day 2026: एम्स ने बताए किडनी को स्वस्थ रखने के आसान तरीके

हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को दुनिया भर में World Kidney Day मनाया जाता है। इस साल 12 मार्च को मनाए जा रहे इस दिवस का उद्देश्य लोगों को किडनी की देखभाल।

Share This Article:

नई दिल्ली: हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को दुनिया भर में World Kidney Day मनाया जाता है। इस साल 12 मार्च को मनाए जा रहे इस दिवस का उद्देश्य लोगों को किडनी की देखभाल, जोखिम और किडनी से जुड़ी बीमारियों की समय रहते पहचान के प्रति जागरूक करना है।

इस मौके पर All India Institute of Medical Sciences (एम्स), नई दिल्ली ने किडनी की सेहत को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कुछ जरूरी सुझाव साझा किए हैं। एम्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि किडनी हमारे शरीर को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाती है। यह शरीर से विषैले पदार्थों को छानती है, तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखती है और समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है।

एम्स ने लोगों से अपील की कि किडनी की देखभाल को प्राथमिकता दें, क्योंकि शुरुआती जागरूकता और समय पर इलाज गंभीर जटिलताओं को रोकने में मदद कर सकता है।

हर 10 में से 1 व्यक्ति को किडनी रोग का खतरा

एम्स के अनुसार, भारत में लगभग हर 10 में से 1 व्यक्ति Chronic Kidney Disease (दीर्घकालिक वृक्क रोग) से प्रभावित है। इस बीमारी में किडनी धीरे-धीरे अपनी कार्यक्षमता खोने लगती है, जिससे शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं।

शुरुआती चरण में इस बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन समय के साथ यह गंभीर रूप ले सकती है। अगर बीमारी ज्यादा बढ़ जाए तो इलाज के लिए Dialysis या Kidney Transplant ही अंतिम विकल्प रह जाता है।

किडनी को स्वस्थ रखने के आसान तरीके

एम्स ने किडनी की देखभाल के लिए कुछ जरूरी उपाय भी बताए हैं, जिनमें शामिल हैं—

  • समय-समय पर यूरिन प्रोटीन टेस्ट कराना
  • नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच
  • ब्लड क्रिएटिनिन टेस्ट कराना
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीना
  • वजन नियंत्रित रखना
  • बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन न करना

डॉक्टरों का कहना है कि खराब जीवनशैली और बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं के अधिक इस्तेमाल से किडनी की कार्यक्षमता पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है।

Samiksha Mishra

samiksha.mishra1222@gmail.com

मैं कॉपीराइटर हूँ, जिसे कंटेंट के ज़रिए कहानियाँ गढ़ने और ब्रांड्स की आवाज को मजबूती देने का तीन वर्षों का पेशेवर अनुभव है। शब्दों की सटीकता, रचनात्मकता और पाठकों से जुड़ाव, यही मेरी लेखनी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.