पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि भेजी है। नीतीश सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को ₹10,000 रोजगार के लिए देने की घोषणा की थी।
डीबीटी के माध्यम से भेजी धनराशि
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से करीब 1 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है। यह राशि उनके छोटे-छोटे उद्यमों को मजबूती देने और स्वरोजगार शुरू करने में महत्वपूर्ण आधार बनेगी। जीविका की शुरुआत ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।
इन महिलाओं को मिला लाभ
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं जीविका समूह से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र की साढ़े 9 लाख एवं शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया।
यह भी पढ़ेंः भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र बदल रहा, युवा और जेन जी के लिए नए अवसर: पीएम मोदी
1 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिला लाभ
बिहार की सरकार की इस योजना का लाभ अभी तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को मिल चुका है। उनके बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी जा चुकी है लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची है।



