नालंदा: इस निर्दलीय प्रत्याशी से 1 करोड़ 85 लाख के चेक और 55,500 नकद बरामद

नालंदा में वाहन चेकिंग के दौरान शेखपुरा के निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार से 1 करोड़ 85 लाख 55,500 रुपये (नकद और 37 चेक) जब्त। आदर्श आचार संहिता के बीच इतनी बड़ी रकम मिलने पर इनकम टैक्स विभाग जांच में जुटा। पढ़ें पूरी खबर।

Share This Article:

नालंदा: बिहार के नालंदा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वाहन चेकिंग के दौरान शेखपुरा जिले के निर्दलीय प्रत्याशी के पास से 55,500 रुपए नकद और 5-5 लाख रुपए के 37 चेक बरामद हुए हैं। कुल मिलाकर यह राशि 1 करोड़ 85 लाख 55 हजार रुपए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी से पूछताछ के बाद नकदी और चेक को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार से पूछताछ जारी

मामला हरनौत थाना क्षेत्र में पटना से शेखपुरा की ओर जाने वाली सरमेरा-बिहटा फोरलेन मार्ग का है। व्यक्ति की पहचान शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र 169 के निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार के तौर पर की गई है। चेक पर भुगतान पाने वाले का अकाउंट नंबर अंकित नहीं है, जिसे जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया है।

आयकर विभाग की दी गई जानकारी

हरनौत थाना अध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आयकर विभाग) को दी गई है। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी के पास से बरामद 37 चेक और नकदी की सही जानकारी नहीं मिलने की वजह से इसे जब्त कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि विजय कुमार जमीन कारोबार से जुड़े हैं और वे पटना से शेखपुरा की ओर जा रहे थे, तभी वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई है।

आपको बताते चलें कि बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 का बिगुल बजते ही सियासी हलचल तेज हो चुकी है। पहले चरण में होने वाले चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 6 नवंबर को चुनाव होगा और 14 नवंबर को मतगणना के दिन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। ऐसे में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद इतनी बड़ी रकम का मिलना, वह भी निर्दलीय प्रत्याशी के पास से, यह संदेह की स्थिति पैदा करता है, जिसकी जांच इनकम टैक्स के अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.