बिहार चुनाव: एक-एक सीट की मारामारी, महागठबंधन में झलक रही ‘लाचारी’

बिहार चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच महागठबंधन में सीटों का बंटवारा अभी तक न हो पाने से जहां एक तरफ कार्यकर्ताओं में मायूसी है। वहीं,12 सीटों पर महागठबंधन के दो दलों के उम्मीदवारों के आपस में ही लड़ने से बड़े नेताओं के लिए सिरदर्द बन गया है।

Share This Article:

पटना। बिहार में गठबंधन की अनिश्चितता ने महागठबंधन की चिंता को बढ़ा दिया है। स्थिति यह है कि प्रदेश के 12 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों को एनडीए के उम्मीदवार के साथ-साथ अपने गठबंधन के उम्मीदवार से भी लड़ना पड़ेगा। इससे बड़े नेताओं के उन सीटों पर दौरा करने और अपने उम्मीदवार का प्रचार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में गठबंधन की राजनीति में एनडीए महागठबंधन की अपेक्षा बढ़त बनाते हुए दिख रहा है। इनमें छह सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। वहीं, चार सीटों पर सीपीआई बनाम कांग्रेस की लड़ाई देखने को मिलेगी। दो सीटों पर वीआईपी बनाम आरजेडी की घमासान होगा।

इन सीटों पर कांग्रेस और राजद आमने-सामने

वैशाली में राजद प्रत्याशी अजय कुशवाहा और कांग्रेस के संजीव कुमार आमने-सामने हैं। सिंकदरा में कांग्रेस प्रत्याशी विनोद चौधरी और राजद के उदय नारायण चौधरी ने नामांकन किया है। कहगांव से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण कुशवाहा और राजद प्रत्याशी रजनीश आनंद, सुलतानगंज से कांग्रेस के ललन यादव और राजद के चंदन सिंहा, नरकटियागंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शाश्वत केदार पांडे और राजद प्रत्याशी दीपक यादव और वारसलीगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मंटन सिंह और राजद प्रत्याशी अनीता देवी आमने-सामने होंगी।

सीपीआई और कांग्रेस के बीच लड़ाई

बंछवारा सीट से सीपीआई प्रत्याशी अवधेश कुमार राय और कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीबदास आमने-सामने होंगे। राजापाकर से सीपीआई प्रत्याशी मोहित पासवान और कांग्रेस के प्रतिमा दास आमने सामने होंगे। बिहार शरीफ सीट से सीपीआई प्रत्याशी शिव कुमार यादव और कांग्रेस के उमेर खान, करगहर सीट से सीपीआई प्रत्याशी महेंद्र गुप्ता और कांग्रेस प्रत्याशी संतोष मिश्रा के बीच लड़ाई है।

VIP और राजद के बीच घमासान

इसके अलावा विकासशील इंसान पार्टी और राजद के बीच भी दो सीटों पर सीधा मुकाबला है। चैनपुर से वीआईपी प्रत्याशी बाल गोविंद बिंद और राजद प्रत्याशी बृजकिशोर बिना आमने-सामने हैं। बाबूबरही सीट से वीआईपी के बिंदु गुलाब यादव और राजद प्रत्याशी अरूण कुशवाहा के बीच टक्कर होगी।

बिहार के राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पहली दफा में तो एनडीए इस तरह से महागठबंधन पर हावी हो गया है, जहां एक-एक सीट के लिए मारामारी है, वहां 12 सीटों पर आपस में ही महागठबंधन के उम्मीदवार लड़ रहे हैं। ऐसे में महागठबंधन के नेताओं को अपनी साझा रणनीति बनाने में भी हर कदम पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.