दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर बीजेपी-आप आमने-सामने

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि दीपावली पर पटाखे जलाने के बाद AQI चौबीस घंटे में 6 प्वाइंट बढ़ा। पिछले दिन के 345 के मुकाबले मंगलवार को AQI 351 जबकि पिछले साल 360 था।

Share This Article:

नई दिल्ली : दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण को लेकर आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार में जुबानी जंग तेज हो गई है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को पंजाब की आप सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सिरसा ने कहा दिल्ली की हवा को जहरीला बनाने की साजिश पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार रच रही है। किसानों को पराली जलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि पिछले चार दिनों में पंजाब में पराली जलाने की घटनाएँ अचानक बढ़ गई हैं और यह कोई संयोग नहीं है। यह दिल्ली की हवा को प्रदूषित करने की सुनियोजित राजनीति है ताकि कहा जा सके कि दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण कम करने में नाकाम है।

विपक्ष को आड़े हाथों लिया

मनजिंदर सिंह सिरसा ने विपक्ष के धार्मिक बयानों की तीखी निंदा करते हुए कहा, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और उनकी टीम दीपावली जैसे पावन पर्व को राजनीति से जोड़ रहे हैं। दीपावली किसी राजनीतिक पार्टी का त्यौहार नहीं है। यह भारत की आत्मा का त्योहार है। जो लोग इसे पाप बता रहे हैं, वे धर्म और समाज दोनों के साथ अन्याय कर रहे हैं।मंत्री आरोप लगाया कि आदमी पार्टी धर्म के नाम पर समाज को बाँटने की कोशिश कर रही है। पहले पटाखों पर बैन लगाकर एक वर्ग को खुश किया गया, अब दीपावली मनाने वालों को ‘पापी’ कहा जा रहा है। यह वही लोग हैं जो विधानसभा में भगवान श्रीराम के विरोध में आवाज उठाते थे।

AQI पिछले से साल से बेहतर रहा

मंत्री ने बताया कि दीपावली के बाद भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा।

•   2020 में दीपावली के बाद AQI: 462
•   2024 में (AAP शासनकाल में): 360
•   2025 में (वर्तमान सरकार के तहत): 351

यह साबित करता है कि पटाखे प्रदूषण का प्रमुख कारण नहीं हैं। सरकार ने कानून का पालन करते हुए दीपावली मनवाई और हवा की गुणवत्ता नियंत्रण में रखा। उन्होंने कहा 27 सालों की बीमारियों को सात महीनों में खत्म नहीं किया जा सकता, लेकिन हमने सच्चे इरादे से शुरुआत कर दी है। अब जनता को हवा में फर्क दिखने लगा है। दिल्ली में अब तक 21% नई कंस्ट्रक्शन गतिविधियाँ बढ़ी हैं, बावजूद इसके प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही दिल्ली में पुराने वाहनों पर बेवजह लगायी गई पाबंदी को भी हटाया गया।

क्लाउड सीडिंग

सिरसा ने क्लाउड सीडिंग पर विपक्षी भ्रम दूर करते हुए कहा, कि क्लाउड सीडिंग तभी होती है जब बादल हों। पहले ‘क्लाउड’ आता है, फिर ‘सीडिंग’। बिना बादल के क्लाउड सीडिंग संभव नहीं। इसलिए विज्ञान को समझे बिना बयानबाजी न करें। दिल्ली आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सुरक्षित हाथों में है। यमुना की सफाई से लेकर ऊची इमारतों की मनिटरिंग तक, हर कदम प्रदूषण घटाने की दिशा में है। जो लोग झूठ फैला रहे हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए। अब दिल्ली बदल रही है, और यह बदलाव दिख भी रहा है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.