पटना में दौड़ी मेट्रो, सीएम नीतीश ने की सवारी

बिहार की राजधानी पटना को आज एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बहुप्रतीक्षित पटना मेट्रो परियोजना का शुभारंभ किया।

Share This Article:

पटना: बिहार की राजधानी पटना को आज एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बहुप्रतीक्षित पटना मेट्रो परियोजना का शुभारंभ किया। आज जब चुनावी तारीखों का ऐलान किया जा सकता है, इससे पहले सीएम नीतीश ने पटना मेट्रो का उद्घाटन कर दिया। सीएम ने मेट्रो के सफर का लुफ्त भी उठाया। आईएसबीटी से जीरोमाइल होते हुए भूतनाथ तक गए। इस दौरान मुख्यमंत्री अचानक से अपनी सीट से उठकर विंडो से बाहर का नजारा भी देखने लगे। दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी उनके साथ रहे।

इन जगहों पर चलेगी ट्रेन

पटना मेट्रो की पहली परिचालन लाइन आईएसबीटी से भूतनाथ रोड तक बनाई गई है। यह लाइन कुल 4.5 किलोमीटर लंबी है और तीन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी —

  1. आईएसबीटी (Inter State Bus Terminal)
  2. मीठापुर
  3. भूतनाथ रोड

इतना होगा किराया

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम किराया ₹15 रखा गया है। पटना मेट्रो का यह पहला कॉरिडोर आधुनिक तकनीक, एयर-कंडीशंड डिब्बों और स्मार्ट टिकटिंग सिस्टम से लैस है। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर संतोष और खुशी दोनों झलक रहे थे। पटना मेट्रो से शहर का ट्रैफिक दबाव कम होगा और लोगों को एक नया, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर मिलेगा।”

NDA की हुंकार, 2025 से नीतीश फिर बिहार के शहंशाह : संतोष कुमार

2019 में रखी गई थी नींव

पटना मेट्रो परियोजना की नींव वर्ष 2019 में रखी गई थी।इसका निर्माण कार्य दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की निगरानी में चल रहा है। कुल मिलाकर दो कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं —
कॉरिडोर 1: आईएसबीटी से पटना जंक्शन होते हुए दीघा तक और कॉरिडोर 2: पटना जंक्शन से पटना एयरपोर्ट तक। आज जिस लाइन का उद्घाटन हुआ, वह कॉरिडोर 1 का शुरुआती चरण है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.