MCD उपचुनाव: 12 वार्डों के लिए आज जारी होगी अधिसूचना

दिल्ली नगर निगम, MCD बाय इलेक्शन, 12 वार्ड उपचुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग, नामांकन प्रक्रिया, 30 नवंबर मतदान।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग आज 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 10 नवंबर तक चलेगी। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के पास नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। आयोग ने सभी रिटर्निंग ऑफिसरों की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है, ताकि उम्मीदवारों को सुविधा हो।

उम्मीदवारों को 5,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करना होगा

नामांकन के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 5,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी, जबकि अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 2,500 रुपये रखी गई है। नामांकन के दौरान उम्मीदवार केवल दो व्यक्तियों को साथ ले जा सकेंगे। चुनाव प्रचार और खर्च की अधिकतम सीमा 8 लाख रुपये निर्धारित की गई है। उपचुनाव 30 नवंबर को होंगे और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। इन 12 वार्डों में 6 वार्ड सामान्य श्रेणी के हैं, 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि दक्षिणपुरी वार्ड अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर को समाप्त होने के बाद 12 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 15 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Tags :

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.