नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास बनाते हुए वनडे वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने 1978 में पहला विमेंस वर्ल्ड कप खेला था। इन 47 सालों में टीम एक भी ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। रविवार को यह सूखा खत्म हुआ और साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर टीम अब वर्ल्ड चैंपियन है।
क्या बोले BCCI सचिव
चैंपियन बनते ही भारतीय टीम पर इनामों की बरसात हो रही है। BCCI यानी भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने प्राइज मनी के तौर पर 51 करोड़ रूपया देने का ऐलान किया है।बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस खबर की पुष्टि की। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम को इतनी बड़ी पुरस्कार राशि मिलेगी। देवजीत सैकिया ने कहा कि यह जीत भारत में महिला क्रिकेट के भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी और अगली पीढ़ी की खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। उन्होंने आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के अध्यक्ष और पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह को महिला खिलाड़ियों के लिए ज़रूरी कदम उठाने के लिए धन्यवाद भी दिया।
𝙐𝙣𝙛𝙤𝙧𝙜𝙚𝙩𝙩𝙖𝙗𝙡𝙚 𝙎𝙘𝙚𝙣𝙚𝙨 😍
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
A victory lap full of joy and emotions by #TeamIndia at the DY Patil Stadium 🥳💙#WomenInBlue | #CWC25 | #INDvSA | #Champions pic.twitter.com/vO6nWIUGZh
BCCI ने बांटी इनाम राशि
आपको बता दें कि हाल ही में, महिला विश्व कप की पुरस्कार राशि में 300 प्रतिशत की वृद्धि की गई, जो 2.88 मिलियन डॉलर से बढ़कर लगभग 14 मिलियन डॉलर हो गई। इन उपायों से महिला क्रिकेट को काफ़ी बढ़ावा मिला है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी कर्मचारियों के लिए ₹51 करोड़ के इनाम की भी घोषणा की है।
ये भी पढ़ें-महिला क्रिकेट विश्व कप: बेटियों ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से धूल चटाई
मिली सबसे बड़ी पुरस्कार राशि
भारतीय टीम को खिताब जीतने पर आईसीसी से 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग ₹40 करोड़) की पुरस्कार राशि भी मिली, जो क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए, आईसीसी ने 13.88 मिलियन डॉलर (लगभग ₹123 करोड़) की पुरस्कार राशि वितरित की, जो 2022 संस्करण के लिए दी जाने वाली राशि का लगभग तीन गुना है।



