मायावती का सियासी वार: लखनऊ रैली में योगी को क्लीन चिट, सपा पर तीखे तीर

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को 9 साल बाद लखनऊ में महारैली की। उन्होंने इस दौरान सीएम योगी की तारीफ़ की और सपा पर हमला बोला।

Share This Article:

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को 9 साल बाद लखनऊ में महारैली की। उन्होंने इस दौरान सीएम योगी की तारीफ़ की और सपा पर हमला बोला। बसपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में रहते है तो उन्हें PDA याद नहीं आता है। उस समय उन्हें कांशीराम की जयंती और पुण्यतिथि याद नहीं रहती है। जैसे ही सत्ता से बाहर होते हैं, संगोष्ठी करने लगते हैं।

अखिलेश पर हमला

मायावती ने अखिलेश से सवाल करते हुए पूछा, “अगर आपको कांशीराम जी के प्रति इतना सम्मान था, तो जब हम उत्तर प्रदेश में सत्ता में थे, तो हमने अलीगढ़ मंडल में कासगंज नामक एक जिला बनाया और उस जिले का नाम कांशीराम जी के नाम पर रखा। समाजवादी पार्टी ने सत्ता में आते ही उसका नाम क्यों बदल दिया? हमने कांशीराम जी के नाम पर कई संस्थानों का नाम रखा, कई योजनाएं शुरू कीं जिन्हें समाजवादी पार्टी ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया… अगर यह उनका दोहरा मापदंड नहीं है, तो क्या है?”

योगी की तारीफ़

मुख्यमंत्री योगी की तारीफ़ करते हुए मायावती ने कहा, “जब हम उत्तर प्रदेश में सत्ता में थे, तो हमने कांशीराम के सम्मान में एक स्मारक बनवाया था। सपा सरकार ने इसके रखरखाव पर एक पैसा भी खर्च नहीं किया। ये स्थल जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थे, और सिर्फ़ यही नहीं, कई अन्य पार्क और स्थल भी थे जिनकी हालत बहुत ख़राब थी। इसके बाद मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक लिखित पत्र के माध्यम से अनुरोध किया। हमने उनसे आगंतुकों के पैसे को इस पर खर्च करने के लिए कहा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले पर गौर किया और फिर उन्होंने हमसे वादा किया कि वे टिकट के पैसे का इस्तेमाल किसी और काम के लिए नहीं करेंगे, बल्कि इसे स्थलों के रखरखाव के लिए इस्तेमाल करेंगे। और उन्होंने ऐसा ही किया। इसलिए हमारी पार्टी उनकी आभारी है।”

ये भी पढ़ें-जहरीला कफ सिरप बनाने वाली कंपनी का डायरेक्टर रंगनाथन गिरफ्तार

आजम खान पर क्या बोलीं मायावती

बसपा सुप्रीमो ने पहली बार आज़म खान के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा-मैं किसी से इस तरह छुपकर नहीं मिलती, जब भी मिलती हूं, खुलेआम मिलती हूं। उन्होंने नगीना के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का नाम लिए बिना उन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “हमें ऐसे बिकाऊ लोगों से सावधान रहने की ज़रूरत है।” अपने एक घंटे के संबोधन में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को भी अहमियत दी। उन्होंने संकेत दिया कि वही उनके उत्तराधिकारी होंगे। उन्होंने बसपा के 5 बड़े नेताओं के बेटों का नाम लेकर उनकी भी तारीफ़ की।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.