जन कल्याण शिविरों में उमड़ा जनसैलाब, पहले दिन 15 हजार से अधिक पहुंचे

दिल्ली सरकार के जन कल्याण शिविरों में पहले ही दिन जबरदस्त जनसमर्थन मिला। राजधानी के 42 केंद्रो पर 15186 नागरिकों ने सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाया। राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन और जल कनेक्शन जैसी सेवाओं के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

Share This Article:

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार द्वारा 18 से 20 जून तक आयोजित किए जा रहे जन कल्याण शिविरों को राजधानी के नागरिकों का उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है। शिविर के पहले दिन 18 जून को राजधानी के 42 जन सुविधा केंद्रों पर कुल 15,186 नागरिकों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं और अपनी समस्याओं के समाधान से संबंधित जानकारी प्राप्त की और आवश्यक प्रक्रियाओं में भाग लिया।

त्रिलोकपुरी के सर्वोदय बाल विद्यालय केंद्र पर सर्वाधिक 1,280 नागरिक पहुंचे

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जन कल्याण शिविरों के पहले ही दिन राजधानी के सभी क्षेत्रों में नागरिकों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। 42 केंद्रों पर लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से संपर्क किया। त्रिलोकपुरी स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय केंद्र पर सर्वाधिक 1,280 नागरिक पहुंचे, जबकि ईस्ट लोनी रोड केंद्र पर 874 तथा सावित्री नगर केंद्र पर 841 नागरिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। इसके अलावा नजफगढ़ स्टेडियम, गोयला डेयरी रोड और पालम कॉलोनी सहित अनेक केंद्रों पर भी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज की गई। इंद्रपुरी केंद्र पर भी सैकड़ों नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सहायता हासिल की। यह व्यापक जनभागीदारी दर्शाती है कि दिल्लीवासी घर के निकट उपलब्ध हो रही सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए सक्रिय रूप से आगे आ रहे हैं।

लोग राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आधार पंजीकरण समेत अन्य कार्यों के लिए शिविरों में पहुंचे

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि दिल्लीवासी अपने घर के निकट सरकारी सेवाएं उपलब्ध होने से संतुष्ट हैं और इस पहल को सकारात्मक रूप से स्वीकार कर रहे हैं। अनेक नागरिक राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, जल कनेक्शन, आधार पंजीकरण, ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए शिविरों में पहुंचे। विभिन्न केंद्रों पर लोगों ने अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क किया और मौके पर ही मार्गदर्शन और समाधान प्राप्त किया। कई स्थानों पर नागरिकों ने योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ आवश्यक आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की।

उन्होंने कहा कि जन कल्याण शिविरों के पहले दिन की सफलता को देखते हुए सरकार को विश्वास है कि शिविर के शेष दो दिनों में भी बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचेंगे। विशेष रूप से वे लोग जो कार्यदिवसों में समय नहीं निकाल पाते, वे भी इन शिविरों का लाभ उठाने के लिए आगे आ रहे हैं। सरकार ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि आने वाले दो दिनों में भी नागरिकों को बेहतर सुविधा, मार्गदर्शन और त्वरित सेवा उपलब्ध कराई जाए।

शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेंगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि पात्र नागरिकों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसी सोच के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए गए हैं ताकि नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। ये शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेंगे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.