नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सफाई अभियान को लेकर बड़ी मुहिम शुरू की गई है। जिसको नाम दिया गया है ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’। यह मुहिम 31 अगस्त तक चलेगी। इसका मकसद दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और हरित Delhi बनाना है। इस अभियान में अधिक से अधिक से लोगों की भागीदारी सुनिश्चत करने के लिए दिल्ली सरकार का शहरी विकास विभाग ने स्वच्छता पोर्टल शुरू किया है। इस पर कोई भी संस्थान, सरकारी कार्यालय, नागरिक कल्याण समितियां आदि अपने क्षेत्र में सफाई से पहले और सफाई के बाद की फोटो अपलोड कर सकते हैं। शहरी विकास विभाग द्वारा नागरिक कल्याण समितियां के लिए एक प्रतियोगिता कर रहा है। प्रतियोगिता के विजेता को 25 लाख रुपये , उपविजेता को 15 लाख रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री अशीष सूद ने बुधवा र को एक अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज शहरी विकास विभाग ने स्वच्छता पोर्टल खोल दिया है। इस पोर्टल पर कोई भी संस्थान, सरकारी कार्यालय, नागरिक कल्याण समितियां आदि अपने क्षेत्र में सफाई से पहले और सफाई के बाद की फोटो अपलोड कर सकते हैं। सूद ने दिल्ली वालों से अपील की है कि व दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं इस स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने और दिल्ली को एक बेहतर स्वच्छ और रहने लायक शहर बनाने में सरकार का सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली देश का प्रतिबिंब भी है।
DM की बनाई कमेटी सफाई करेगी जांच
नागरिक कल्याण समितियों की प्रतियोगिता में आंकलन के लिए हर राजस्व डिवीजन में DM के अंतर्गत एक कमेटी बनाई जाएगी जो समितियों की साफ सफाई की जांच करेंगे। उन्होंने कहा की समितियों को फर्स्ट सेकंड और थर्ड प्राइस दिए जाएंगे। फर्स्ट प्राइज 25 लाख का, सेकंड प्राइज 15 लाख का थर्ड प्राइस 10 लाख रुपए का होगा। शहरी विकास मंत्री ने बताया कि नागरिक कल्याण समिति इस प्रतियोगिता में जितनी भी इनाम राशि जीतेंगे उसका उपयोग उनकी सोसयटी, कालोनी आदि में विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।
- इसको भी पढ़े: मातृ वन से मजबूत होगा Delhi-NCR का फेफड़ा
4000 स्थानों की पहचान की गई है
आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली के शिक्षा विभाग ने दिल्ली में 4000 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है यहां प्राथमिकता के आधार पर साफ-सफाई की जानी है और इन स्थानों पर साफ-सफाई का काम शुरू भी हो गया है । उन्होंने कहा कि Each One, Clean One की भावना के अनुरूप हर दिल्ली वासी को इस स्वच्छता अभियान में अपना श्रमदान देना चाहिए क्योंकि उनके श्रमदान से दिल्ली न केवल साफ सुथरी दिखाई देगी बल्कि हम स्वस्थ और हरित दिल्ली के संकल्प को पूरा करने में भी सफल होंगे। साथ ही उन्होंने दिल्ली के सभी नागरिकों से मानसून के मौसम में दिल्ली को हरित दिल्ली बनाने के लिए पौधा रोपण जैसे जनजागरूकता अभियान चलाने का भी निवेदन किया।



