पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुछ ही दिन बाकी हैं, और इस चुनावी गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी, जनता दल यूनाइटेड (JDU), ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जेडीयू ने पार्टी से बगावत करने वाले 11 वरिष्ठ नेताओं को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। जिन नेताओं पर यह कड़ा एक्शन लिया गया है, उनमें पूर्व मंत्री और विधायक भी शामिल हैं, जो पार्टी के रुख से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे या पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम कर रहे थे।
निष्कासित नेताओं की लिस्ट
पार्टी द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी आचरण के कारण जिन 11 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, उनके नाम और क्षेत्र इस प्रकार है।
- शैलेश कुमार: (पूर्व मंत्री, मुंगेर)
- संजय प्रसाद: (पूर्व विधायक, जमुई)
- श्याम बहादुर सिंह: (पूर्व एमएलसी, सीवान)
- रणविजय सिंह: (भोजपुर)
- सुदर्शन कुमार: (शेखपुरा)
- अमर कुमार सिंह: (बेगुसराय)
- आसमा परवीन: (वैशाली)
- लव कुमार: (औरंगाबाद)
- आशा सुमन: (कटिहार)
- दिव्यांशु भारद्वाज: (मोतिहारी)
- विवेक शुक्ला: (सीवान)
यह भी पढ़ेंः तेजस्वी न चुनाव जीतेंगे, न CM बनेंगे, नित्यानंद राय का दावा
JDU ने साफ किया रुख
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ये नेता जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे या परदे के पीछे से पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे थे। इस कार्रवाई के बाद जेडीयू ने साफ संदेश दे दिया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी तरह का ‘बागी’ या पार्टी विरोधी आचरण बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं होगा।



