वैशाली: हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ा दी है। केंद्रीय मंत्री ने हाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव नहीं जीतेंगे और न ही मुख्यमंत्री बनेंगे। नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गए बयान की उम्र कम है और उनके जुबान के पक्के हैं।
‘तेजस्वी जुबान के पक्के नहीं’
उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, ‘जुबान के पक्के कहां से होंगे? उन्होंने आज तक बिहार के लिए एक भी काम पूरा नहीं किया है। बिहार में उपमुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को बड़े-बड़े विभाग दिए, मजा लिया और घोटाला किया। उनकी बातों पर अब बिहार की जनता विश्वास करने वाली नहीं है।
तेजस्वी की सरकार नहीं आएगी
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘तेजस्वी यादव का कहना कि आपकी सरकार आएगी और वक्फ बिल पास करेंगे, यह अल्पसंख्यक समाज के गरीब भाई-बहनों के लिए है। लेकिन उनकी बातों पर भरोसा करना गलत होगा। उनकी सरकार नहीं आएगी और आप वक्फ बिल पास नहीं कर पाएंगे।’
यह भी पढ़ेंः तेजस्वी का बड़ा वादा- पंचायत प्रतिनिधियों का डबल होगा भत्ता
तेजस्वी यादव पिछले दिनों राघोपुर पहुंचकर अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, ‘हमें अब राघोपुर आने की जरूरत नहीं है, राघोपुर के लोग हमें सीएम बनाएंगे। हमें चिंता मुक्त कर दिया है।’ इस पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार करते हुए कहा कि, ‘तेजस्वी यादव राघोपुर में इस बार हारेंगे। उनकी हार तय है। इस बार राघोपुर में वे भारी मतों से हारेंगे।’



